Video: झारखंड में प्रियंका गांधी ने किया लोक नृत्य, पूर्व पीएम इंदिरा और आदिवासी संस्कृति का जिक्र क्यों?
प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों लगातार कांग्रेस के चुनावी मिशन पर आईएनडीआईए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। झारखंड समेत उन सभी राज्यों की लोकसभा सीटों पर गहमा गहमी बढ़ गई है, जहां लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत वोटिंग होनी है। इस बीच बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर दिखीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को साथ लोक नृत्य के जरिए स्थानीय लोगों से जुड़ने का प्रयास किया। रांची में नोक नृत्य का वीडियो शेयर करते हुए पूर्व पीएम व अपनी दादी इंदिरा गांधी की याद दिलाई।
झारखंड की राजधानी रांची में अपने दौरे का एक वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बुधवार को कांग्रेस की दिग्गज नेता व पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "मेरी दादी इंदिरा गांधी कहा करती थीं कि दुनिया में सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासी लोगों की है जो प्रकृति की पूजा करते हैं और हर तरह से इसकी रक्षा करते हैं। आज रांची में लोक संस्कृति के कई रंग देखने को मिले।"

रांची में सांस्कृतिक शामिल होने के बाद प्रियंका वाड्रा शहर से 300 किमी दूर गोड्डा में एक जनसभा को भी संबोधित किया। मंच से कांग्रेस नेता ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की मौजूदा केंद्र सरकार संविधान को बदलने और आरक्षण को खत्म करना चाहती है।
एक्स पर अपने पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा, "मेरी दादी इंदिरा गांधी जी कहती थीं कि दुनिया में सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासियों की है जो प्रकृति की पूजा और हर तरह से इसकी सुरक्षा करती है। आज रांची में लोकसंस्कृति के कई रंग देखने को मिले।"
मेरी दादी इंदिरा गांधी जी कहती थीं कि दुनिया में सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासियों की है जो प्रकृति की पूजा और हर तरह से इसकी सुरक्षा करती है।
आज रांची में लोकसंस्कृति के कई रंग देखने को मिले। pic.twitter.com/5OoPkpG9rn
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 22, 2024
वाड्रा ने आरक्षण को विकास की पिछली कतार में खड़े यानी हाशिए पर रहे समाज के विकास के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा, "आदिवासी समाज और झारखंड की आवाज उठाने वाले हेमंत सोरेन जी को चुनाव से पहले जेल में डाल दिया गया। वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेता लगातार संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। ऐसा करके वे आदिवासियों का हक छीनना चाहते हैं।" प्रियंका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''दलित, पिछड़े और वंचित के साथ हम किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे।''












Click it and Unblock the Notifications