हाथरस पीड़िता के भाई और रिपोर्टर का फोन हुआ टैप, प्रियंका गांधी बोलीं- 'योगी जी आपको CM रहने का कोई हक नहीं'

हाथरस पीड़िता के भाई और रिपोर्टर का फोन हुआ टैप, प्रियंका गांधी बोलीं- 'योगी जी आपको CM रहने का कोई हक नहीं'

हाथरस: हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि उनका फोन टेप किया जा रहा है। पीड़िता के भाई ने कहा है कि उनके घर जब भी कोई मीडिया वालों से बात करता है तो जिलाधिकारी (डीएम/DM) प्रवीण कुमार को खबर हो जाती है। इसी बीच एक न्यूज चैनले ने भी दावा किया है कि उनकी एक महिला पत्रकार और पीड़िता के भाई के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हो गया है। इस पूरे मामले पर कांग्रस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा है।

Recommended Video

    Hathras Victim के भाई का फोन टैप, Priyanka Gandhi ने CM Yogi से मांगा इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    Hathras

    प्रियंका गांधी ने इंडिया टुडे मीडिया संस्थान द्वारा शेयर की गई एक सूचना को ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से इस्तीफा मांगा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि कि योगी जी, आपको नैतिक रूर से मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकार नहीं है। आपको अपना इस्तीफा सौंप देना चाहिए।

    इंडिया टुडे ने लिखा है कि पीड़िता का भाई और उनकी एक महिला रिपोर्ट के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार (2 अक्टूबर) की शाम को वायरल हुआ। मीडिया संस्थान ने सवाल उठाए हैं कि आखिर उनकी महिला रिपोर्टर का मोबाइल फोन क्यों टैप किया जा रहा था? और अगर उनकी महिला रिपोर्टर का मोबाइल टैप नहीं हुआ तो पीड़िता के भाई का फोन क्यों टैप किया गया?

    Priyanka Gandhi

    मीडिया संस्थान ने लिखा है कि सरकार को इस बात का जवाब देना ही होगा कि आखिर पीड़िता के परिवार को नजरबंद क्यों किया गया है और फोन टैप्ड क्यों किया जा रहा है। संस्थान ने यह भी दावा किया है कि ये सारे फोन रिकॉर्डिंग पुलिस के अधिकारियों द्वारा ही लीक किए गए हैं...क्योंकि फोन टैपिंग की रिकॉर्डिंग अधिकारियों के पास ही होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+