सोनभद्र हत्याकांड: पत्रकारों से बोलीं प्रियंका- प्रशासन पर दबाव बनाओ, मेरे पीछे क्यों पड़े हो

सोनभद्र: जब पत्रकारों से बोलीं प्रियंका- मेरे पीछे क्यों पड़े हो

नई दिल्ली। सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर के चुनार किले में कुछ परिवारों से मुलाकात की है, अभी सभी परिजनों से वो नहीं मिल सकी हैं। इसके लेकर प्रियंका ने कहा है कि वो सभी पीड़ित परिवारों से मिलकर ही वापस जाएंगी। पीड़ित परिवारों से ना मिलने देने पर प्रियंका ने मीडिया से कहा, मैं प्रशासन की मानसिकता समझ नहीं पा रही हूं। वो मुझे क्यों परिवारों से नहीं मिलने दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं, आप पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन पर दबाव बनाइए।

priyanka gandhi after meet family members of victims sonbhadra firing case

प्रियंका ने यहां कहा कि जब प्रशासन को लोगों की मदद करनी थी, उनकी सुरक्षा करनी थी तब उनका साथ नहीं दिया गया। अब भी उनको ही तंग किया जा रहा है। मुझसे मिलने तक नहीं दिया जा रहा, जब तक मैं उन परिवारों के सदस्यों से नहीं मिलूंगी। मैं यहां से नहीं जाऊंगी।

शुक्रवार को सोनभद्र जा रही है प्रियंका को हिरासत में लेकर यहां चुनार किले में रखा गया है। प्रियंका को गांव ना जाने देने के बाद शनिवार को मृतकों के परिवार उनसे मिलने यहां पहुंचे हैं लेकिन 15 में से दो परिवारों को ही उनसे मिलने भीतर भेजा गया। पीड़ित परिजनों से मुलाकात को लेकर प्रियंका गांधी तो से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी एक बार फिर धरने पर बैठ गई हैं। प्रियंका गांधी इससे नाराज हैं कि पीड़ित परिवार के 15 सदस्य उनसे मिलने आए लेकिन सिर्फ दो को ही अंदर आने की इजाजत दी गई और बाकी लोगों को गेस्ट हाउस के बाहर ही रोक लिया गया।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल इलाके के उम्भा गांव में बुधवार को भूमाफिया के लोगों ने जमीन पर कब्जे के लिए गोली चलाकर दस लोगों की हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी शुक्रवार को सोनभद्र जाना चाहती थीं लेकिन उनको मिर्जापुर में हिरासत में ले लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+