Priyanka Gandhi Karnataka की भाजपा सरकार पर बरसीं, कहा- भ्रष्टाचार से ₹ 1.5 लाख करोड़ का नुकसान
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव आगामी कुछ महीनों में होने वाले हैं। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर अटैक कर रहे हैं। प्रियंका ने बीजेपी सरकार पर करप्शन का आरोप लगाया है।

Priyanka Gandhi Karnataka Assembly Election के सिलसिले में बीजेपी पर अटैक करती दिखीं। बेंगलुरु में एक जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में 1.5 लाख करोड़ के नुकसान और करप्शन का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखें और अपने जीवन का मूल्यांकन करें।
कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हजारों करोड़ रुपये के करप्शन का आरोप लगाते हुए कहा, मुझे बताया गया है कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है।
पीएसआई घोटाला शर्मनाक
उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पीएसआई घोटाला वास्तव में शर्मनाक है, आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और यही आपको सत्ता में बैठे नेताओं से मिलता है।
क्या भाजपा सरकार में जीवन बेहतर हुआ ?
प्रियंका ने कहा, "मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं कि क्या बीजेपी सरकार में आपका जीवन बेहतर हुआ है? क्या आपके जीवन में कुछ बदलाव आया? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखें और अपने जीवन का मूल्यांकन करें।
डीके शिवकुमार क्या बोले ?
कर्नाटक में चुनावी माहौल का इशारा कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बयान से भी मिलता है। उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकलुभावन वादे करते हुए कहा, यदि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो 200 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा करने के बाद कर्नाटक कांग्रेस ने गृह लक्ष्मी योजना (Griha Laxmi Yojana) के तहत 2,000 रुपये का वादा किया है।
लोगों की इनकम पर कांग्रेस की नीति
डीके शिवकुमार ने कहा, यदि कांग्रेस कर्नाटक में चुनाव जीत कर सत्ता में आती है तो बिना शर्त सार्वभौमिक बुनियादी आय (Universal Basic Income) प्रदान करने की शुरुआत होगी।












Click it and Unblock the Notifications