कौन है कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सबसे कद्दावर दावेदार, पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने लिया ये नाम

चंडीगढ़। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर पार्टी में चर्चा का दौर जारी है। पार्टी के भीतर लगातार ये मांग उठ रही है कि कांग्रेस आलाकमान जल्द से जल्द नए अध्यक्ष पद को लेकर फैसला ले। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसी युवा नेता को चुनने की वकालत करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इस बड़े नेता का नाम सबसे आगे रखा है।

'प्रियंका गांधी पार्टी की बागडोर संभालने के लिए सही विकल्प'

'प्रियंका गांधी पार्टी की बागडोर संभालने के लिए सही विकल्प'

दिग्गज कांग्रेस नेता और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का समर्थन किया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका को सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया है। कैप्टन ने कहा, "प्रियंका गांधी पार्टी की बागडोर संभालने के लिए सही विकल्प होंगी, अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनी जाती हैं तो हर तरफ से उन्हें समर्थन मिलेगा। हालांकि, इस पद के लिए आखिरी फैसला कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ही करेगी। सीडब्ल्यूसी ही इस मामले पर फैसला लेने के लिए अधिकृत है।"

'कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आखिरी फैसला सीडब्ल्यूसी करेगी'

'कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आखिरी फैसला सीडब्ल्यूसी करेगी'

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इससे पहले राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले पर दुख जताया था। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि देश युवा है ऐसे में किसी युवा को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। इसके बाद लगातार प्रियंका गांधी का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे किया जा रहा है। खुद अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर के प्रियंका गांधी को इस पद के लिये बेहतर पसंद बताए जाने के सवाल पर अमरिंदर सिंह जवाब दे रहे थे।

शशि थरूर के बाद अब अमरिंदर ने कही बड़ी बात

शशि थरूर के बाद अब अमरिंदर ने कही बड़ी बात

कांग्रेस के अगले अध्यक्ष को लेकर फैसले में हो रही देरी को लेकर शशि थरूर ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से हो रही देरी हमें नुकसान पहुंचा रही है। इस स्थिति से ऐसा मैसेज जा रहा है कि, हमारे बीच मतभेद है और हम अनिर्णय की स्थिति में हैं। पार्टी के कुछ बड़े नामों ने भी मुझे से इसी तरह की हताशा व्यक्त की है। सबसे पहले हमें एक अंतरिम अध्यक्ष को चुनना होगा या फिर एक व्यक्ति को चुनना होगा जो फैसले ले सके।' थरूर ने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी आज जिस स्थिति में है, वैसी स्थिति में पार्टी के लिए युवा नेतृत्व ही सबसे उपयुक्त है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+