कर्नाटक में भाजपा पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला, बोलीं- आजकल सरकार चुराने वाले आ गए हैं

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि आजकल सरकार चुराने वाले आ गए हैं। इस बार भारी वोटों से सही पार्टी को जिताएं ताकि आपकी सरकार को कोई चुरा ना पाए

priyanka gandhi

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कर्नाटक में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार रही हैं। वह लोगों से कांग्रेस को भारी मतों से जिताने की अपील कर रही हैं। कर्नाटक में लोगों से वोट अपील के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस को भारी वोटों से जिताइए ताकि आपकी जो सरकार बनेगी उसे कोई तोड़ नहीं पाएगा। आजकल देश में तरह-तरह के चोर हैं। कोई आपके घर में आकर टीवी वगैरह चुराता है, वह एक तरह का चोर होता है। कोई दुकान में घुसकर पैसे चुरा लेता है, मेरे जैसा कोई दिल चुरा लेता है।

लेकिन आजकल सरकार चुराने वाले चोर भी आ गए हैं, सबसे बुरे चोर यही हैं, आपका लोकतंत्र चुरा रहे हैं, आपकी शक्ति चुरा रहे हैं। आपकी संपत्ति चुरा रहे हैं, रोक दो, सारी शक्ति आपके हाथों में है, चुनाव में सही पार्टी को वोट दो और सही सरकार बनाओ।

बता दें कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। जिस तरह से चुनाव से पहले तमाम ओपीनियन पोल सामने आ रहे हैं, उसमे कांग्रेस की सत्ता में वापसी की बात कही गई है। इन तमाम ओपीनियन पोल के सामने आने के बाद प्रदेश में कांग्रेस के हौसले बुलंद है।

गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में सभी 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को चुनाव होगा, जबकि 13 मई को मतों की गणना होगी, जिसपर हर किसी की नजर टिकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+