'प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो जरूर जीतेंगी', प्रियंका चतुर्वेदी का दावा

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन फ्रंटफुट पर है। गठबंधन अब इस बात पर चर्चा करेगा कि कौनसे सीट के लिए कौन सबसे उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो वह जरूर जीतेंगी।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमलोग फ्रंटफुट फर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पार्लियामेंट से लेकर रेड फोर्ट तक इस गठबंधन को कोस रहे हैं। उन्हें समझ आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस तरह से अस्वस्थ हैं, जब से यह गठबंधन बना है।

वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं प्रियंका गांधी तो जरूर जीतेंगी

इस गठबंधन में 26 पार्टियां हैं। उनके जितने भी एमएलए और एमपी हैं, जो वोट शेयर हैं। वो सब मिलकर, हमलोग एकजुट होकर ये लड़ाई लड़ रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मन में और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में हड़कंप है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी अमेठी से लड़ती हैं, या फिर रायबरेली से लड़ती हैं तो वह जरूर जीतेंगी। अगर वाराणसी से लड़ती हैं तो मैं दावा करती हूं कि वाराणसी की जनता उनका साथ देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कौन कहां से लड़ रहा है तो आने वाला समय तय करेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी के नए कांग्रेस अध्यक्ष का दावा- अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका को वाराणसी सीट का ऑफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+