Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी के नए कांग्रेस अध्यक्ष का दावा- अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका को वाराणसी सीट का ऑफर

कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। हाल ही में उसने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल किया। जिसके तहत दिग्गज नेता अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस अहम पद को संभालते ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा कर दिया।

दरअसल नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राय शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। वहां एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की बात कही।

UP pcc chief ajay rai

वहीं मीडियाकर्मियों ने राय से पूछा कि राहुल गांधी क्या इस बार अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हां जरूर, अमेठी की जनता को उनसे प्यार है। यहां तक अमेठी के लोग आए हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी जहां चाहेंगी, वहां उनका पूरा समर्थन किया जाएगा।

उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी से हराने वाली स्मृति ईरानी पर भी जमकर निशाना साधा। राय ने कहा कि ईरानी ने कहा था कि कमल का बटन दबाइए, 13 रुपये किलो चीनी मिलेगी, क्या वो दिलवा पाईं? उन्होंने ये भी दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव और अन्य चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएगा।

'ना झुका था, ना झुकूंगा'
अजय राय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि दोनों चुनावों में उनको हार का सामना करना पड़ा। उस पर उन्होंने कहा कि 2014 में पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। उनको हराने के लिए बीजेपी ने हर हथकंडा अपना लिया। वो ना तब झुके थे और ना अब झुकेंगे।

अमेठी से हारे, वायनाड से जीते
राहुल गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव दो जगहों से लड़ा था। इसमें पहला था अमेठी और दूसरा केरल का वायनाड। अमेठी में स्मृति ईरानी ने उनका किला ध्वस्त कर दिया था, लेकिन वायनाड से उनकी इज्जत बच गई थी। ऐसे में उनके 2024 में दोबारा अमेठी से लड़ने को लेकर सवाल उठ रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+