Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

Recommended Video

    Priyanka Gandhi Varanasi में PM Modi के वोट बैंक में लगाएंगी सेंध | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बोट यात्रा का बुधवार को अंतिम दिन है। इस यात्रा के तीसरे दिन और आखिरी दिन प्रियंका गांधी पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची हैं। प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। इसके पहले, कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के स्‍वागत के लिए यहां तैयारियां पूरी हो गई थीं। जबकि खबर है कि यहां वह शहीद जवानों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी।

    Priyanka Gandhi boat rally to reach Varanasi live updates

    पढ़ें, पल-पल का अपडेट

    LIVE Feed
    Mar 20, 2019, 2:07 PM IST

    प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की
    Mar 20, 2019, 1:47 PM IST

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की
    Mar 20, 2019, 1:40 PM IST

    अस्सी घाट के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जा रही हैं प्रियंका गांधी, आज गंगा यात्रा का आखिरी दिन
    Mar 20, 2019, 12:58 PM IST

    अस्सी घाट पर प्रियंका गांधी- आज बीजेपी के राज में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, देश में किसान परेशान है
    Mar 20, 2019, 12:23 PM IST

    रामनगर शास्त्री चौराहे पर लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, तिराहे पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई
    Mar 20, 2019, 12:02 PM IST

    एसपीजी ने वाराणसी में डेरा डाल दिया है और सरोज पैलेस को अपने कब्जे में ले लिया है।
    Mar 20, 2019, 11:53 AM IST

    वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी, जा रही अस्सी घाट, शाम तक कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
    Mar 20, 2019, 11:25 AM IST

    रामनगर से नाव से रवाना होकर प्रियंका अस्सी घाट पहुचेंगी। यहां जैन समुदाय और महिलाओ के साथ नाविक समाज से मिलेंगी।
    Mar 20, 2019, 10:59 AM IST

    प्रियंका पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ-साथ उनके आवास पर भी जाएंगी।
    Mar 20, 2019, 10:36 AM IST

    प्रियंका गांधी ने बुधवार को होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द किया, आज साढ़े तीन बजे वाराणसी के कांग्रेस मुख्यालय में होना था कार्यक्रम
    Mar 20, 2019, 10:35 AM IST

    प्रियंका गांधी- बीजेपी ने मीडिया सहित पिछले 5 सालों में हर संस्थान पर सुनियोजित तरीके से हमला किया है। पीएम मोदी को लोगों को मूर्ख समझना बंद करना चाहिए
    Mar 20, 2019, 10:30 AM IST

    प्रियंका गांधी ने कहा- हम पीएम मोदी से डरते नहीं हैं, वे जितना डराएंगे हम उतनी हिम्मत से लड़ेंगे
    Mar 20, 2019, 9:44 AM IST

    प्रियंका गांधी ने मंदिर के विजिटर बुक में संदेश लिखा, 'आज यहां आकर अपने पूर्वजों के पंडों से मिलकर और सबकी श्रद्धा का एहसास होते हुए मुझे बहुत खुशी हुई।'
    Mar 20, 2019, 9:41 AM IST

    यात्रा के दूसरे दिन प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाम को चुनार में प्रियंका गांधी ने एक रोड शो भी किया
    Mar 20, 2019, 9:40 AM IST

    सिरसा गंगा घाट पर नाव से उतरकर प्रियंका ने लगभग 1 किलोमीटर तक रोड शो किया और इसमें इतनी अधिक भीड़ आ गयी कि प्रियंका के रोड शो को सुरक्षा कारणों से और आगे नहीं बढ़ाया गया।
    Mar 20, 2019, 9:39 AM IST

    गंगा यात्रा के पहले दिन, प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में कहा कि आज देश का संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकलना पड़ा।
    Mar 20, 2019, 9:38 AM IST

    शाम को प्रियंका गांधी वाराणसी से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
    Mar 20, 2019, 9:37 AM IST

    आज प्रियंका गांधी वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी, मंदिरों में पूजा- अर्चना करने के बाद पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी
    Mar 20, 2019, 9:36 AM IST

    कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी ने 'गंगा यात्रा' शुरू की है। तीन दिन तक चलने वाली इस यात्रा का आगाज प्रियंका ने प्रयागराज से किया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+