हाथरस मामले को लेकर सीएम योगी पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- इस्तीफा दो, आपके शासन में अन्याय का बोलबाला

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मंगलवार को मौत हो गई। जिसके बाद देर रात भारी पुलिसबल की मौजूदगी में ही परिवार की मर्जी के बिना उसका हाथरस में अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है और लगतार तीखे सवाल दाग रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग प्रशासन और पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है और उन्हें इस्तीफा देने को कहा है।

Recommended Video

    Hathras Case: CM Yogi Adityanath पर बरसीं Priyanka Gandhi, मांगा इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    'योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो'

    'योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो'

    अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा है, 'रात को 2.30 बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता के शरीर को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जबरन जला दिया। जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया। पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया। घोर अमानवीयता। आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया। अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दुगना अत्याचार किया। योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है।'

    'महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं'

    'महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं'

    इससे पहले पीड़िता की मौत की खबर पर प्रियंका गांधी ने कहा था, 'हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।'

    राहुल गांधी ने बताया जंगलराज

    राहुल गांधी ने बताया जंगलराज

    वहीं मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'यूपी के 'वर्ग-विशेष' जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला। सरकार ने कहा कि ये फेक न्यूज है और पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया। ना तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना फेक थी, ना ही पीड़िता की मौत और ना ही सरकार की बेरहमी।' एक अन्य ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने कहा, 'भारत की एक बेटी का रेप-कत्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अंत में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया जाता है। ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है।'

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने क्या कहा?

    इस मामले में उत्तर प्रदेश, कानून-व्यवस्था, ADG प्रशांत कुमार ने कहा था, 'हम मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाएंगे और कोशिश की जाएगी कि केस को फास्ट ट्रैक करें और अधिकतम सजा दिलाएं।' आईजी अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया ने कहा, 'सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल फॉरेंसिक लैब में भेजे गए हैं, रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।' अलीगढ़ में जेएन अस्पताल के डॉक्टर ने कहा, 'पीड़िता के सीटी स्कैन में गर्दन की हड्डियों में चोट थी। नस दबने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हाथ-पांव नहीं चल पा रहे थे। दो दिन बाद पूरा मामला बताने पर गायनेकॉलॉजिस्ट और फॉरेंसिक ने जांच कर पूरी रिपोर्ट सीएमओ को जमा की है।'

    Hathras Gangrape: भारी हंगामे और विरोध के बीच देर रात गैंगरेप पीड़िता का कराया गया अंतिम संस्कार, कांग्रेस ने साधा निशाना, Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+