राहुल गांधी को मनाने के लिए उनके घर पहुंचीं बहन प्रियंका और सचिन पायलट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी से मंगलवार को पार्टी के कई बड़े नेता मुलाकात करने पहुंचे हैं, राहुल गांधी को मनाने का दौर जारी है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान राहुल गांधी के आवास पर पहले से ही पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

rahul

वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि वर्किंग कमेटी ने एक सुर में उनके इस्तीफे की पेशकश को खारिज कर दिया था, लेकिन राहुल गांधी अपने फैसले पर अडिग हैं और उन्होंने साफ कहा है कि पार्टी के अगले अध्यक्ष की तलाश शुरू की जाएगा। जिसके बाद माना जा रहा है कि अगले हफ्ते वर्किंग कमेटी की बैठक हो सकती है जिसमे पार्टी के नए अध्यक्ष की चर्चा हो सकती है।

बता दें कि सोमवार को पार्टी के ट्रेजरार अहमद पटेल और वेणुगोपाल ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनसे अपील की थी की वह पार्टी को अपना नेतृत्व जारी रखे, लेकिन राहुल गांधी ने इससे साफ इनकार कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पार्टी के नेताओं ने का मानना है कि पार्टी राहुल गांधी को बतौर कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाए जाने का बोझ वहन नहीं कर सकती है, उनका मानना है कि चुनाव में हार पार्टी की सामूहिक जिम्मेदारी है नाकि व्यक्तिगत जिम्मेदारी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के एक सदस्य का कहना है कि हार का पोस्टमार्टम करने की सख्त जरूरत है। वहीं कांग्रेस इन इन तमाम घटनाक्रम को अफवाह बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+