'प्रियंका गांधी आई हैं, नई रोशनी लाई हैं'- कांग्रेस महासचिव का पद संभालते ही गूंजा नारा

Recommended Video

    Priyanka Gandhi की Politics में एंट्री से गूंज उठा ये नारा, Rahul Gandhi हुए गदगद | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान की ओर से पार्टी महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया। इस दौरान पार्टी कार्यालय के अंदर उनकी पहली तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करती हुई नजर आई।

    प्रियंका आई हैं, नई रोशनी लाई हैं-पद संभालते ही गूंजा नारा

    जिस समय प्रियंका गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंची, वहां कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ जमा हो गई। उनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला, इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान बस यही शोर सुनाई दे रहा था- प्रियंका गांधी आई हैं, नयी रोशनी लाई हैं'।

    11 फरवरी को राहुल गांधी के साथ लखनऊ जाएंगे प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया

    मिल रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के दोनों महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 फरवरी को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ के दौरे पर जाएंगे। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका ये यूपी का पहला दौरा होगा। इससे पहले प्रियंका गांधी ने जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को ईडी दफ्तर बुलाया था, प्रियंका गांधी खुद अपने पति को ईडी के दफ्तर छोड़ने के लिए पहुंची। इसके बाद प्रियंका गांधी 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं।

    प्रियंका ने संभाली नई जिम्मेदारी, कहा- काफी खुश हूं

    प्रियंका ने संभाली नई जिम्मेदारी, कहा- काफी खुश हूं

    प्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जमा हो गए और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे। इस दौरान जो नारा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा वो था, "प्रियंका गांधी आई हैं, नयी रोशनी लाई हैं"। इसके साथ-साथ "प्रियंका नहीं ये आंधी हैं, दूसरी इंदिरा गांधी हैं" के भी नारे गूंजे। प्रियंका गांधी, कुछ देर तक कांग्रेस मुख्यालय में रुकीं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यहां आकर वो काफी खुश हैं।

    2019 को लेकर तैयारी में जुटी प्रियंका गांधी

    2019 को लेकर तैयारी में जुटी प्रियंका गांधी

    बता दें कि राहुल गांधी ने यूपी पर खास फोकस करते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की प्रभार दिया है। यही नहीं दोनों नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय में एक ही कमरा आवंटित किया गया है। जिससे दोनों नेताओं को यूपी की रणनीति बनाने में आसानी हो। प्रियंका गांधी ने बुधवार को पार्टी ऑफिस पहुंचकर नई जिम्मेदारी संभाली, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+