प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक से की सगाई, अक्टूबर में हो सकती है शादी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक अर्से बाद बॉलीवुड फिल्म में वापसी करने वाली थीं। प्रियंका सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' कर रहीं थीं, लेकिन अब देसी गर्ल इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 'भारत' की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है।
Recommended Video


नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक अर्से बाद बॉलीवुड फिल्म में वापसी करने वाली थीं। प्रियंका सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' कर रहीं थीं, लेकिन अब देसी गर्ल इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 'भारत' की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है और इसका कारण आपको हैरान कर देगा। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस शादी करने जा रही हैं और इसलिए उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ वापस खींच लिए हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने एक हफ्ते पहले लंदन में सगाई भी कर ली है।

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान की फिल्म
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे थे। पूरे दो साल के बाद उन्होंने दो बॉलीवुड फिल्में साइन की थीं। प्रिंयका सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' और फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' साइन की थी, लेकिन अब उन्होंने इनमें से एक फिल्म से नाम वापस ले लिया है। प्रियंका सलमान के साथ 'भारत' नहीं कर रही हैं। इसकी जानकारी खुद निर्देशक अली अब्बास जफर ने दी है। हालांकि वो 'द स्काई इज पिंक' करेंगी या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

क्या निक जोनस से करने जा रही हैं शादी?
अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि करते हुए एक अलग ही इशारा किया है। जफर का इशारा प्रियंका की शादी की तरफ लग रहा है। अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर लिखा, 'हां प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और इसका कारण काफी ज्यादा खास है। उन्होंने अपना फैसला हमें बहुत ही कम समय (Nick of time) में बताया और हम उनके लिए खुश हैं। टीम 'भारत' प्रिंयका को प्यार और खुशियों विश करती है।' जफर के ट्वीट से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका के अचानक फिल्म छोड़ने के पीछे शादी ही कारण है।

इंटरनेशनल मीडिया का दावा, दोनों कर चुके हैं सगाई
पिछले काफी समय से प्रियंका और निक की शादी करने की खबरें आ रही हैं। इंटरनेशनल मीडिया की माने तो प्रियंका और निक सगाई भी कर चुके हैं। पीपल डॉटकॉम के मुताबिक प्रियंका ने अपने 36वें जन्मदिन पर निक से लंदन में सगाई की। प्रिंयका ने अपना 36वां जन्मदिन लंदन में निक और उनके परिवार के साथ मनाया था। कहा जा रहा है कि तभी निक ने प्रियंका को टिफनी की अंगूठी पहनाई।

प्रियंका की मां से मिलने भारत आए थे निक
अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस हाल ही में प्रियंका के साथ मुंबई आए थे। इस दौरान निक ने प्रियंका की मां से मुलाकात की थी और उनके साथ मुकेश अंबानी की पार्टी में भी पहुंचे थे। निक की मुंबई यात्रा पर प्रियंका ने कहा था, 'वो वक्त काफी अच्छा था। उसे यहां बहुत मजा आया। मुझे लगता है उसने खूब मजे किए।' कहा गया था कि मुंबई यात्रा के बाद प्रियंका और निक का रिश्ता और मजबूत हो गया है।

'खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों'
मुंबई के बाद दोनों ब्राजील गए थे और इसके बाद दोनों को न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए देखा गया था। प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। दोनों साथ में एक ही गाड़ी से आए थे और पार्टी में भी साथ रहे थे।

शादी की नहीं आई कोई तारीख!
प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए। प्रियंका और निक, दोनों ही एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। निक इससे पहले कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं लेकिन वो प्रियंका को सबसे अलग बताते हैं।



-
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications