न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर की सामने आई पहली तस्वीर, प्रियंका-सोनाली आईं साथ में नजर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ट्विटर के जरिये फैंस को अमेरिका जाकर इलाज कराने की बात बताई थी। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने फिल्मी सितारे पहुंचे हैं।

Rishi Kapoor

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ट्विटर के जरिये फैंस को अमेरिका जाकर इलाज कराने की बात बताई थी। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने फिल्मी सितारे पहुंचे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर और सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में ऋषि और नीतू कपूर से मिलने पहुंचे। बता दें कि सोनाली बेंद्रे भी न्यूयॉर्क में पिछले कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करा रही हैं।

ऋषि कपूर से मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

ऋषि कपूर से मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

न्यूॉयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने उनके फिल्मी दोस्त पहुंचे। ऋषि कपूर अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करा हैं। उनकी पत्नी नीतू कपूर भी इस मौके पर उनके साथ न्यूयॉर्क में ही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने दोनों से मुलाकात की और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'ऋषि कपूर और नीतू कपूर, आप दोनों से मिलकर काफी अच्छा लगा।'

अनुपम खेर और ऋषि कपूर ने की मैनहैटन की सैर

अनुपम खेर और ऋषि कपूर ने की मैनहैटन की सैर

अनुपम खेर ने ऋषि कपूर के साथ मैनहैट्न की सड़कों पर टहलते हुए एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'डियर ऋषि कपूर, आपसे मिलकर और मैनहैट्न की सड़कों पर टहलकर अच्छा लगा। आपसे भारत, फिल्में और न्यूयॉर्क के बारे में बातें कर बहुत मजा आया। बहुत अच्छा लगा आपसे मिलकर।'

पति संग नजर आईं सोनाली बेंद्रे

पति संग नजर आईं सोनाली बेंद्रे

वहीं न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे भी दोनों से मिलने पहुंची। सोनाली अपने पति गोल्डी बहल और ननद सृष्टि बहल आर्या के साथ ऋषि कपूर और नीतू कपूर के पास गईं। नीतू कपूर ने साथ में फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सभी से मिलकर अच्छा लगा। 'वंडरफुल ब्यूटीफुल पीपल।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+