प्रियंका चोपड़ा ने ट्रांसपेरेंट टॉप में शेयर की तस्वीर, देखिए ऋतिक ने किया क्या कमेंट

न्यूयॉर्क। मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में वॉग मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। अपने इसी फोटोशूट की एक तस्वीर को लेकर प्रियंका सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। प्रियंका ने इंस्टग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो ट्रांसपेरेंट ब्लैक टॅाप में नजर आ रही हैं। तस्वीर पर प्रियंका के फैन और सोशल यूजर्स की तो प्रतिक्रिया आ ही रही है। ऋतिक रोशन और आयुष्मान खुराना भी इस फोटो कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके हैं।

तस्वीर पर ऋतिक और आयुष्मान खुराना का कमेंट

तस्वीर पर ऋतिक और आयुष्मान खुराना का कमेंट

प्रियंका इस तस्वीर में बास्केट बॅाल घुमाती दिख रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- क्या आप मेरे साथ खेलेना चाहेंगे? इस तस्वीर पर ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा- हा,हा, बहुत अच्छा। वहीं आयुष्मान खुराना ने फायर इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया इस फोटो पर दी है। इस तस्वीर पर हजारों लोग अब तक कमेंट कर चुके हैं।

अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में आती रहती हैं प्रियंका

अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में आती रहती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा काफी फैशनेबल सेलीब्रिटी मानी जाती हैं। वहीं वो अपने कपड़ों के चयन को लेकर अक्सर चर्चा में भी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वह बॉल की तरह ड्रेस में नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा के इस लुक पर बने मीम्स खूब वायरल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने ऊपर बने इस मीम्स को ट्विटर पर शेयर किया था।

प्रियंका करेंगी ऑस्कर नॉमिनेशन का ऐलान

प्रियंका करेंगी ऑस्कर नॉमिनेशन का ऐलान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल ऑस्कर नॉमिनेशन का ऐलान करेंगे। गुरुवार को प्रियंका और निक ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि वे दोनों ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान करेंगे। प्रियंका ने कहा कि इसको लेकर हम दोनों बहुत एक्साइटिड हैं।

अमेरिका में रह रही हैं प्रियंका

अमेरिका में रह रही हैं प्रियंका

बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद अमेरिका में ही रह रही हैं। प्रियंका इन दिनों फिल्मों की बजाय दूसरे कामों को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' खत्म की है। वहीं उन्होंने न्यूयॉर्क में एक रेस्टोरेंट भी खोला है। प्रियंका का कहना है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है।

दीपिका के साथ डांस करते हुए रणबीर ने कर दी ऐसी हरकत, शरमा के भाग गईं दीपिका, देखिए वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+