बिकिनी में वायरल हुई प्रियंका चोपड़ा की हॉट तस्वीर, जेठानी संग पूल में की मस्ती

नई दिल्ली। हमेशा ही किसी न किसी कारण से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें दोनों बिकिनी में बेहद शानदार दिख रही हैं। तस्वीरें किसी पूल के पास की हैं। दोनों की ही फिजीक स्विम सूट में जबरदस्त दिख रही है।

स्विमसूट में फैंस को दीवाना बना रहीं प्रियंका

स्विमसूट में फैंस को दीवाना बना रहीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा स्विमसूट में इतनी हॉट लग रही हैं कि उनके फैंस दीवाने हो गए। इसके अलावा प्रियंका ने विंटेज ग्लासेज लगाए हुए हैं। बता दें कि मैक्स मारा अंगोला ब्रांड का उनका स्विम सूट प्लम शेड में हैं। इसकी कीमत 195 डॉलर यानी लगभग 13,585 रुपये है।

प्रियंका-निक ने बीते साल की थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में बीते साल शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं निक जोनस भी एक जाने-माने सिंगर हैं। प्रियंका की शादी में देश विदेश से लोग पहुंचे थे। बाद में प्रियंका और निक ने कई जगह रिसेप्शन भी दिया था।

चोट के बाद भी जमकर नाचीं प्रियंका

चोट के बाद भी जमकर नाचीं प्रियंका

हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग को पूरा कर चुकीं प्रियंका की पूरी टीम और कास्ट ने एक रैपअप पार्टी की। इस रैपअप पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका दोस्तों के साथ जमकर नाचती दिख रही हैं। कमाल की बात है कि प्रियंका के घुटने में चोट लगी दिखाई पड़ रही है। इसके बावजूद वे जमकर नाच रही हैं। वे अपनी ही फिल्म 'दोस्ताना' और 'दिल धड़कने दो' के गानों पर डांस करती दिखाई पड़ीं।

पीएम बनना चाहती हैं प्रियंका

पीएम बनना चाहती हैं प्रियंका

प्रियंका ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अपने सपने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वो भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। वहीं वो ये भी चाहती हैं कि उनके पति निक जोनस अमेरिकी राष्ट्रपति बनें। इंटरव्यू में अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं को लेकर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल होना चाहूंगी।

यह भी पढ़ें- प्रियंका ने करवाया बिन ब्‍लाउज की साड़ी में हॉट फोटोशूट, भड़के फैंस ने कहा-'बेशर्म '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+