प्रियंका को पति निक से मिला 2.7 करोड़ का ये खास तोहफा, किस कर बोलीं- लव यू बेबी

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस से एक खास तोहफा मिला है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। निक ने प्रियंका को एक लग्जीरियस कार मर्सिडीज-मेबैक गिफ्ट किया है। जिसकी कीमत करीब 2.7 करोड़ रुपए है। इस कार के सामने निक को किस करते हुए फोटो शेयर कर प्रियंका ने बताया है कि उनको ये गिफ्ट में मिली है।

गाना हिट होने पर पत्नी को गिफ्ट

गाना हिट होने पर पत्नी को गिफ्ट

निक जोनस ने अपना गाना हिट होने के बाद प्रियंका को ये कार गिफ्ट में दी है। प्रियंका ने इंस्टा पर लिखा है, जब हसबैंड नंबर एक पर आए तो वाइफ को कार मिलती है। आई लव यू बेबी। बेस्ट हसबैंड एवर। निक जोनस का म्यूजिक एलबम 'सकर' बिलबोर्ड के हॉट 100 सॉन्ग्स चार्ट में नंबर एक पर आ गया है। इसको लेकर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। अब उनके पति की इस बड़ी उपलब्धि के बाद पत्नी प्रियंका को एक खास तोहफा भी मिल गया है।

एल्बम को भी किया था शेयर

एल्बम को भी किया था शेयर

निक का ये म्यूजिक वीडियो 'सकर' हाल ही में रिलीज किया गया था। जोनस ब्रदर्स की एल्बम 'सकर' दुनिया भर में धूम मचा रही है। जोनास ब्रदर्स का ये सॉन्ग टॉप चार्ट में जगह बनाए हुए है। इस गाने की सफलता से प्रियंका भी फूले नहीं समा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले जो ब्रदर्स के म्यूजिक एलबम 'सकर' को शेयर भी किया था।

 स्काई इज पिंक में बिजी हैं प्रियंका

स्काई इज पिंक में बिजी हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी करने के बाद इसके प्रमोशन की तैयारियों में लगी हैं। ये फिल्म मुंबई,लंदन, अंडमान और निकोबार आईलैंड पर शूट हुई है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ हैं। दिल्ली में अपने भाई की सगाई में शामिल होने हाल ही में दिल्ली आई थीं। सोमवार को उनके मुंबई से अमेरिका जाने की खबरें हैं।

दिसंबर में की थी शादी

दिसंबर में की थी शादी

प्रियंका और निक ने राजस्थान के उम्मैद भवन में बीते साल दिसंबर में शादी रचाई थी। ये शादी एक दिन हिंदू धर्म के हिसाब से हुई और एक दिन क्रिश्चन धर्म के हिसाब से। दोनों में दिल्ली और मुंबई में शादी के बाद रिसेप्शन भी दिया। दोनों की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई। प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। शादी के बाद प्रियंका और निक हनीमून के लिए स्विटजरलैंड गए थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+