प्रियंका और निक के परिवार में जल्द गूंजेंगी किलकारी लेकिन पीसी नहीं है प्रेग्नेंट

नई दिल्‍ली। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के परिवार में एक नन्‍हा मेहमान आने वाला है। जी हां प्रियंका चोपड़ा की जेठानी (निक जोनास के भाई जो जोनास की पत्‍नी) सोफी टर्नर मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोफी टर्नर और जो जोनास अपने पहले बच्‍चे का स्‍वागत करने वाले हैं। विदेशी मीडिया ने सूत्रों के आधार पर खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि 23 साल की सोफी प्रेग्‍नेंट हैं। हालांकि अब तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

आजकल कुछ ऐसे आउटफिट्स ही सलेक्‍ट कर रही हैं सोफी

आजकल कुछ ऐसे आउटफिट्स ही सलेक्‍ट कर रही हैं सोफी

विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जो और सोफी इस न्‍यूज को अभी तक काफी छिपाए हुए थे, लेकिन उनकी फैमली इस खबर को जानने के बाद काफी खुश हैं। ऐसे में सोफी इन दिनों अपने आउटफिट भी कुछ इसी अंदाज में चुन रही हैं। हालांकि, सोफी और जो दोनों के ही करीबियों ने इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है।

ग्रेमी अवॉर्ड में दिखी थीं सोफी टर्नर

ग्रेमी अवॉर्ड में दिखी थीं सोफी टर्नर

हाल ही में सोफी टर्नर ग्रैमी अवॉर्ड्स में नजर आई थीं। इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी अवार्ड शो में अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल नहीं जीत पाईं। सोशल मीडिया पर प्रियंका को उनकी ड्रेस की लिए काफी ट्रोल किया गया था। इस अवार्ड शो के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि उनकी जेठानी और गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर का लुक भी जबरदस्त दिखा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्रैमी लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस अवार्ड शो में प्रियंका सफेद रंग के गाउन में पति निक जोनस के साथ बेहद स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं।

प्रियंका-निक के बाद हुई थी जो-सोफी की शादी

प्रियंका-निक के बाद हुई थी जो-सोफी की शादी

सोफी टर्नर और जो जोनास साल 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 2017 में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। पिछले साल बिलबोर्ड म्‍यूजिक अवॉर्ड्स के बाद एक सरप्राइज सेरेमनी में सोफी और जो ने मई में शादी कर ली थी। इसके बाद इन दोनों ने जून 2019 में पेरिस में दूसरी शादी की थी, जिसमें उनके परिवार और दोस्‍त शामिल हुए थे। वहीं प्रियंका और निक की शादी, सोफी और जो से पहले दिसंबर 2018 में भारत में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+