प्रियंका चोपड़ा ने बताया, ट्रोलर्स ने कुत्ते से की थी उनकी तुलना

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, लेकिन फिर भी वो अपने सामाजिक कार्यों को पूरा समय दे रही हैं। मंगलवार को प्रियंका ने फेसबुक के मुंबई ऑफिस में #SocialForGood लाइव होस्ट किया।

Priyanka Chopra

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, लेकिन फिर भी वो अपने सामाजिक कार्यों को पूरा समय दे रही हैं। मंगलवार को प्रियंका ने फेसबुक के मुंबई ऑफिस में #SocialForGood लाइव होस्ट किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ जाह्नवी कपूर से लेकर दिलजीत दोसांझ और मल्लिका दुआ से लेकर गुरमेहर कौर शामिल हुए। सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि लोगों ने उनकी तुलना उनके कुत्ते से की।

ट्रोलर्स ने प्रियंका से कहा, 'तुम अब भारतीय भी नहीं हो'

ट्रोलर्स ने प्रियंका से कहा, 'तुम अब भारतीय भी नहीं हो'

ट्रोलिंग पर हुए पैनल डिस्कशन में प्रियंका ने कहा कि उन्हें ऐसे ट्रोलर्स का सामना रोज करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने एक बार अपने कुत्ते डायना के साथ एक फोटो पोस्ट की थी और लोगों ने कमेंट किया था कि उस कुत्ते की तरह तुम भी कहीं नहीं जा रही। तुम अब भारतीय भी नहीं हो। मुझे कहा गया कि मैं अपनी सेल्फी में पके टमाटर जैसी दिखती हूं।' प्रियंका ने कहा कि नफरत से भरे ऐसे कमेंट्स से उन्हें भी फर्क पड़ता है। 'नफरत से भरे कमेंट्स सबसे मजबूत लोगों पर भी प्रभाव डाल सकते हैं।'

जाह्नवी ने बताया, अंशुला को मिली थी रेप की धमकियां

जाह्नवी ने बताया, अंशुला को मिली थी रेप की धमकियां

एक्ट्रेस ने कहा कि वो भी इससे प्रभावित हुई थीं। 'ट्रोल्स सबसे घटिया बातें कहते हैं, लेकिन वो ये आपके मुंह पर नहीं कहेंगे।' प्रियंका ने कहा कि ऐसे नकारात्मक कमेंट करने वालों को ब्लॉक कर देती हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी इसपर बात करते हुए खुलासा किया कि उनकी बहन अंशुला को ट्रोलर्स ने रेप की धमकी दी थी। जाह्नवी ने बताया कि कॉफी विद करण के एपिसोड के बाद अंशुला को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया और उन्हें रेप की धमकी तक दी गई। एक्ट्रेस ने कहा कि इसलिए वो सोशल मीडिया पर कुछ भी निजी पोस्ट करने से पहले काफी सोचती हैं।

कॉफी विद करण के एपिसोड के बाद हुई थीं ट्रोल

कॉफी विद करण के एपिसोड के बाद हुई थीं ट्रोल

बता दें कि हाल ही में कॉफी विद करण के एपिसोड में अर्जुन कपूर अपनी हाफ-सिस्टर जाह्नवी के साथ आए थे। शो में एक गेम के दौरान दोनों को अपने परिवार में से किसी एक को फोन कर कुछ बोलने के लिए कहना था। जाह्नवी ने अंशुला को फोन किया, लेकिन अर्जुन ने उनसे कहा कि अगर अंशुला चाहती हैं कि वो घर आएं, तो वो ये बात न कहें। अंशुला ने कुछ नहीं कहा और अर्जुन कपूर वो गेम जीत गए थे। इसके बाद इंस्टाग्राम पर जब जाह्नवी ने अंशुला संग फोटो पोस्ट की तो लोगों ने कमेंट में उन्हें कापी ट्रोल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+