PHOTO: शादी के बाद स्विटजरलैंड पहुंचीं प्रियंका, पति और परिवार के साथ जमकर कर रहीं मस्ती

नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ शादी रचा ली। ऐसे में अब शादी के बाद नए परिवार में उन्हें घुलते मिलते देखा जा रहा है। वे इन दिनों अपने ससुराल के लोगों समेत अपनी मां और भाई के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। इस दौरान उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वे वैकेशंस का खूब लुत्फ उठाती दिख रही हैं। स्विटजरलैंड पहुंची प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर भी कई तस्वीरें शेयर कीं। शादी के बाद इन तस्वीरों में प्रियंका के खुशहाल जीवन की झलक दिखाई पड़ रही है।

View this post on Instagram

Ski life 🎿 💕😜

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

परिवार और दोस्तों के साथ प्रियंका ने की स्कीइंग

जो ताजा फोटोज प्रियंका ने शेयर की है उसमें वे काफी फंकी सी फ्लोरल ड्रेस पहले दिख रही हैं और उनके साथ पति निक जोनास भी हैं। एक अन्य फोटो में वे जो जोनास की गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ शानदार पोज दे रही हैं। वहीं एक अन्य फोटो में लगभग पूरा परिवार है।

उदयपुर में रचाई थी शाही शादी

उदयपुर में रचाई थी शाही शादी

प्रियंका चोपड़ा ने इसी माह में राजस्थान के उदयपुर के उम्मैद भवन में शाही शादी रचाई थी। इस शादी में कुछ गिने चुने और खास मेहमानों को न्यौता दिया गया है। हालांकि शादी के बाद प्रियंका ने कई अलग अलग जगहों पर रिसेप्शन की पार्टी आयोजित कर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने सभी खास लोगों को बुलाया था।

प्रियंका के सिंदूर और चूड़े पर उठे थे सवाल

प्रियंका के सिंदूर और चूड़े पर उठे थे सवाल

एक अमेरिकी से शादी रचाने के बाद सामने आई प्रियंका की तस्वीरों में प्रियंका ने भारतीय रिवाज के अनुसार सिंदूर और चूड़ा पहना हुआ था। उनके सिंदूर और चूड़ा पहनने पर ट्विटर पर लोग उनके फेमिनिस्म स्टैंड पर सवाल खड़े कर उन्हें ट्रोल कर रहे थे। ऐसे में उनकी मां मधु चोपड़ा ने सामने आकर ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सिंदूर और चूड़ा किसी बंधन का पर्याय नहीं और प्रियंका इसे रोज साबित कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+