आखिर क्यों महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर को दी 7 साल की सजा की वार्निंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर सोमवार को ही रिलीज हो गया। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और उसके ट्रेलर की एक लाइन 'एक बार आयशा ठीक हो जाए फिर साथ में बैंक लूटेंगे' की लोंगों ने जमकर तारीफ की। यहां तक फिल्म के डायलॉग पर खुद महाराष्ट्र पुलिस ने भी चुटकी ले ली।

Priyanka Chopra Farhan Akhtar got a warning from maharashtra police The Sky Is Pink

फिल्म ट्रेलर का वो सीन ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के इस डायलॉग को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कहा अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके लिए आईपीसी की धारा 393 के तहत सात साल की जेल की सजा मिलेगी। लेकिन मजेदार बात यह है कि महाराष्ट्र पुलिस के इस ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा ने बकायदा रिप्लाई भी किया।

महाराष्ट्र पुलिस के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ऊप्स हम रंगे हाथों पकड़े गए। अब प्लान बी को एक्टिवेट करने का टाइम आ गया है। प्रियंकका चोपड़ा के बाद फिल्म में लीड एक्टर फरहान अख्तर ने लिखा दोबारा कैमरे के सामने डाका डालने की योजना नहीं बनाएंगे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए एक गंभीर बीमारी से जूझ रही एक लड़की के जरिए उसके माता-पिता की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बच्ची की मां अदिति का किरदार निभा रही हैं। जबकि फरहान अख्तर उसके पिता निखिल की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- 'भगवान गणेश' के लिए युवक ने खुद को किसान के पास रखा गिरवी, 10 माह तक खेतों में बहाएगा पसीना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+