मंगेतर निक जोनस और परिवार के साथ जंगलों की सैर कर रहीं प्रियंका, पोस्ट की कुछ खास तस्वीरें
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में अपने मंगेतर निक जोनस के साथ छुट्टियां मना रही हैं। पूरे स्टेडियम में निक का जन्मदिन मनाने के बाद प्रियंका जोनस परिवार के साथ 'रांच लाइफ' के मजे ले रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में अपने मंगेतर निक जोनस के साथ छुट्टियां मना रही हैं। पूरे स्टेडियम में निक का जन्मदिन मनाने के बाद प्रियंका जोनस परिवार के साथ 'रांच लाइफ' के मजे ले रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें जोनस परिवार के साथ वो जंगलों में घूमती दिख रही हैं। प्रियंका और निक के साथ जो जोनस और उनके बाकी दोस्त और परिवार हैं। इन तस्वीरों में निक जोनस की मंगेतर और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर गायब हैं।

'रांच लाइफ' के मजे ले रहीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों की शूटिंग से दूर अपने मंगेतर निक जोनस के साथ छुट्टियों के मजे ले रही हैं। प्रियंका अमेरिका के टेक्सस में जोनस परिवार और खास दोस्तों के साथ 'रांच लाइफ' इंज्वॉय कर रही हैं। जंगल में साफारी का आनंद उठाते हुए प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में वीडियो भी पोस्ट की है। उन्होंने दोस्तों संग कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

दिखा प्रियंका का काउब्वॉय लुक
एक तस्वीर में प्रियंका निक के पैर पर बैठी हुई हैं, वहीं वो दूसरी ओर देखने में व्यस्त हैं। इस तस्वीर में निक के भाई, जो जोनस चेहरे पर नेट लगाकर काफी फनी लग रहे हैं। वहीं एक फोटो में वो सभी के साथ एक बुलडोदर मशीन के आगे खड़ी हैं। इस फोटो में प्रियंका और निक साथ में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। प्रियंका ने अपना काउब्वॉय लुक भी फैंस को दिखाया। निक और जो के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'स्टे कूल'। इस फोटो में प्रियंका ने बूट्स और हैट पहनी हुई है।

एक महीने पहले किया था रोका
प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति-रिवाज के साथ रोका किया था। इसके लिए निक जोनस और उनके माता-पिता खास इंडिया आए थे। 18 अगस्त को दोपहर में रोके की रस्म की गई थी जिसमें प्रियंका का परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद प्रियंका के बॉलीवुड के दोस्तों के लिए शाम में पार्टी रखी गई थी। कहा जा रहा है कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।
View this post on InstagramQuick pit stop against the wall!
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on












Click it and Unblock the Notifications