प्रियंका वाड्रा का पलटवार: भाजपा बाैखलाए हुए चूहों की तरह दौड़ रही है

प्रिंयका ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि भारत देश को सबसे ज्यादा जरूरत किसी सच्चे दिल की है न कि 56 इंच के सीने की। उन्होंने कहा कि मोदी देश को चलाने में असमर्थ हैं। प्रियंका ने गुजरात मॉडल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गुजरात माडल के अंतर्गत मजदूरों को उनकी दिन की दिहाड़ी भी नहीं दी जाती है।उन्होंने कहा, '' अपना वोट देने से पहले आप न सिर्फ अपने क्षेत्र, बच्चों के भविष्य और परिवार के बारे में सोचें, बल्कि पूरे देश के बारे में सोचें। आप का निर्णय केवल सोनिया जी के लिए ही नहीं है बल्कि पूरे देश के लिए है। ''
प्रियंका ने लोगों से सोनिया गांधी को वोट करने की अपील करते हुए कहा, '' मैं जानती हूं कि आपकी सांसद आपके लिए कितना काम करती है, आप उन्हे पूरा समर्थन देंगे और भारी अन्तर से जिताएंगे।''उन्होंनें रायबरेली से लगे अमेठी क्षेत्र से सांसद और अपने भाई तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भी तारीफ की और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे महिलाओं की जिन्दगी में बदलाव तो जरूर आया है। प्रियंका ने कहा,'' लगभग 12 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुडी है, उन्होंने (राहुल) आपको अपने जीवन में बदलाव लाने का रास्ता दिखाया है। ''
रायबरेली में रैली के दौरान प्रियंका ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की चर्चा करने से भी परहेज नहीं किया। प्रियंका को कहीं न कहीं ये जरूर आभास हो रहा है कि रायबरेली और अमेठी के लोग आज भी इंदिरा को बहुत स्नेह करते हैं। ऐसे में वोटो की राजनीति में अब प्रियंका ने इंदिरा को भी शामिल कर लिया है। प्रियंका ने कहा कि भारत महात्मा गांधी का देश है। यहां भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी और नेताओं की जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
