Video: श्रीदेवी की मौत पर नम हुईं प्रिया प्रकाश की आंखें, इस तरह दी श्रद्धांजलि

श्रीदेवी की मौत ने सभी फैंस को सदमे में डाल दिया है। इन्हीं में से एक हैं इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वॉरियर। प्रिया ने दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को गाना गाते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Priya Prakash, Sridevi

नई दिल्ली। श्रीदेवी के फैंस सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगू और मलायलम फिल्म इंडस्ट्री में भी थे। वो उन चुनिंदा फिल्म अभिनेत्रियों में थीं जिन्हें सभी जौनर की फिल्मों में पसंद किया जाता था। श्रीदेवी की मौत ने इन सभी फैंस को सदमे में डाल दिया है। इन्हीं में से एक हैं इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वॉरियर। प्रिया ने दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को गाना गाते हुए श्रद्धांजलि दी है।

प्रिया ने लिखा, 'इतिहास कभी अलविदा नहीं कहता'

श्रीदेवी की मौत से दुखी प्रिया प्रकाश ने उन्हें गाना समर्पित कर ट्विटर पर शेयर किया। प्रिया ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' का गाना गाकर श्रद्धांजलि दी। गाने के साथ उन्होंने लिखा, 'इतिहास कभी अलविदा नहीं कहता, वो कहता है फिर मिलेंगे।'

पसंदीदा अभिनेत्री थीं श्रीदेवी

प्रिया ने श्रीदेवी के लिए एक मैसेज भी लिखा। उन्होंने श्रीदेवी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'दिल टूट गया है। यकीन नहीं हो रहा कि मेरी पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी अब नहीं रहीं। वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार को हिम्मत दे।'

ऐसे इंटरनेट सेंसेशन बनीं थीं प्रिया प्रकाश

ऐसे इंटरनेट सेंसेशन बनीं थीं प्रिया प्रकाश

वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की आने वाली फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+