इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश ने किसी 'खास' के साथ खेली होली, वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश ने अपने एक वीडियो से इंटरनेट पर आग लगा दी थी। उस वीडियो के बाद अब प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में प्रिया अपने नैनों का बाण नहीं चला रहीं, बल्कि खुद होली की मस्ती में डूबी हुई हैं।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश ने अपने एक वीडियो से इंटरनेट पर आग लगा दी थी। उस वीडियो के बाद अब प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में प्रिया अपने नैनों का बाण नहीं चला रहीं, बल्कि खुद होली की मस्ती में डूबी हुई हैं। होली खेलते प्रिया प्रकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में प्रिया के साथ उनकी फिल्म के हीरो रोशन अब्दुल रऊफ भी हैं।

Priya Prakash

प्रिया प्रकाश ने अपने ट्वविटर अकाउंट पर होली खेलते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी फिल्म ओरु अदार लव के साथी हीरो रोशन अब्दुल रऊफ भी हैं। दोनों एक दूसरे की तरफ हाथ में रंग भरकर बढ़ते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। फिर दोनों ने बाकी दोस्तों के साथ जमकर होली खेली है।

वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की आने वाली फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। हालांकि इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ। कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस गाने को प्रोफेट मोहम्मद का अपमान बताकर इसे बैन करने की भी मांग की थी। अपने खिलाफ केस और गाने पर बैन की मांग के खिलाफ प्रिया उच्चतम न्यायालय पहुंची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बड़ी राहत देते हुए सभी केस पर रोक लगा दी थी।

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी की मौत पर नम हुईं प्रिया प्रकाश की आंखें, इस तरह दी श्रद्धांजलि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+