छपरा जेल में कैदी ने मनाया बर्थडे, इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी तस्वीर

पटना: बिहार में कानून व्यवस्था की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसका कोई अंदाजा नहीं है। क्योंकि ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के छपरा मंडल जेल से। जहा कि कैदियों द्वारा जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद आनन फानन में एसपी को जांच के आदेश देने पड़े। और जिसमें घटना सही पाई गई।

Prisoner celebrated birthday party in chhapra saran jail, photo viral on social media

बताया जा रहा है कि जेल के भीतर की बर्थडे पार्टी वाली जो तस्वीर वायरल हो रही है वह 21 अगस्त की है। जबक छपरा मंडल कारागार में आपराधिक मामले में बंद कैदी आनंद ने जेल में अपना जन्मदिन मनाया। इस पार्टी की फोटो तो ली ही गई साथ में वीडियो भी बनाया गया जिसे बाद में इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया गया।

इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो डालने के बाद जब मामला सामने आया तब एसपी ने जांच के लिए दो सदस्यी कमेटी का गठन किया। फिलहाल घटना पर कमेटी की रिपोर्ट आनी बाकी है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जेल के भीतर बर्थडे पार्टी आयोजित की जाती है और जेल प्रसाशन को इसकी खबर नहीं होगी, ऐसा भला कैसे हो सकता है? तमाम विरोधि राज्य के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

वर्तमान में छपरा कारागार में कई खूंखार कैदी बंद है। इसमें कई पर तो हत्या जैसे संगीन आरोप लगे हैं। अब देखना है कि कमेटी की रिपोर्ट में क्या बात सामने आती है। क्योंकि वीडियो बनाने से साफ है कि कैदियों के पास मोबाइल है। विरोधियों ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि कुछ कैदी जेल में बैठे-बैठे ही क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: मोबाइल में मशगूल रही महिला क्लर्क, यात्रियों से बोली- टिकट ATVM से ले लो, सस्पेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+