स्कूल के प्रिंसिपल ने मासूम का कॉलर पकड़ा बोला, दोबारा मत आना

नई दिल्ली। गोवा के एक स्कूल के भीतर एक बार फिर से मामूम छात्र के साथ शोषण का मामला सामने आया है। गोवा के मरगांव स्थिति स्कूल के प्रिंसिपल पर ही छात्र के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगा है। घटना के सामने आने बाद पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद उसने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रिंसिपल ने ना सिर्फ बच्चे के साथ शोषण किया बल्कि उसे दोबारा स्कूल नहीं आने के लिए भी कहा है।

school

गोवा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हमने मारगांव स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत प्राप्त की है, जिसमे इस बात की शिकायत की गई है कि प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्र का कॉलर पकड़ा और उसे कहा कि दोबारा स्कूल मत आना। यह पहली घटना नहीं है जब किसी स्कूल में छात्र व शिक्षक के बीच विवाद का मामला सामने आया है, इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले हरियाणा के यमुनागर में स्कूल के भीतर 12वीं के छात्र ने .32 बोर की बंदूक से स्कूल के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि छात्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह प्रिंसिपल से इस बात को लेकर काफी नाराज था क्योंकि वह कई बार उसे बिना वजह डांट चुके थे। इस घटना के बाद 31 जनवरी को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल ने हड़ताल की घोषणा कर दी थी, तमाम स्कूलों ने यह मांग की थी कि इस घटना के बाद स्कूलों के भीतर शिक्षकों की सुरक्षा को बेहतर किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+