थाईलैंड की प्रिंसेस को उपराष्ट्रपति देंगे संस्कृत का सबसे बड़ा अवार्ड

यह अवार्ड उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के कर कमलों द्वारा दिया जाएगा। जिस कार्यक्रम में यह अवार्ड दिया जाना है, उसमें केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर भी शिरकत करेंगे।

नई दिल्ली। थाईलैंड की प्रिंसेस महा चक्री श्रीधरन को उनके द्वारा संस्कृत भाषा को आगे बढ़ाने में किए गए योगदान के लिए उन्हें वर्ल्ड संस्कृत अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड उन्हें आज यानी सोमवार को दिया जाएगा।

Sirindhorn

यह अवार्ड उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के कर कमलों द्वारा दिया जाएगा। जिस कार्यक्रम में यह अवार्ड दिया जाना है, उसमें केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर भी शिरकत करेंगे।

यह अवार्ड इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स (आईसीसीआर) द्वारा दिया जा रहा है। यह अवार्ड उन स्कॉलर्स को दिया जाता है जो संस्कृत भाषा में स्टडी/टीचिंग/रिसर्च करते हैं।

आपको बता दें कि श्रीधरन संस्कृत और पाली की शिक्षाविद और स्कॉलर हैं। कल रात ही वह दिल्ली पहुंच चुकी हैं और आज उन्हें अवार्ड दिए जाने का समारोह किया जाएगा।

भारत में प्रिंसेस श्रीधरन भोपाल, गुवाहटी और शिलॉन्ग भी जाएंगी। सोमवार की शाम को होने वाले इस कार्यक्रम से दोनों देशों के बीच संबंध और अधिक अच्छे होंगे।

थाई प्रिंसेस संस्कृत की काफी लोकप्रिय स्कॉलर हैं और उन्होंने इससे पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए वर्ल्ड संस्कृत कॉन्फेरेंस में भी उपस्थित रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+