बकरियां बेचकर टॉयलेट बनवाने वाली 105 साल की महिला को सम्मानित करेंगे PM मोदी
नई दिल्ली। घर में टॉयलेट बनवाने के लिए बकरियां बेचने वाली 105 साल की कुंवर बाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करेंगे। कुंवर बाई ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए एक मिसाल पेश की है।

17 सितंबर को 'स्वच्छता दिवस' के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कुंवर बाई को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी इसके पहले फरवरी में छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में भी एक रैली के दौरान उनसे मिले थे और उनके पैर भी छुए थे।
टॉयलेट के लिए बेची थीं कई बकरियां
छत्तीसगढ़ के धमतारी के कोटाभर्री गांव में रहने वाली कुंवर बाई ने घर में टॉयलेट बनवाने के लिए करीब आठ बकरियां बेच दी थीं। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करना शुरू किया और घर में टॉयलेट होने के महत्व को भी बताया।












Click it and Unblock the Notifications