प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जायेंगे वाराणसी, सुशासन दिवस का शुभारंभ
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी में सुशासन दिवस का शुभारंभ करेंगे। मोदी यहां पहले बीएचयू के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी के दौरे के चलते उनकी सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद किये गये हैं। पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू तक का 30 किलोमीटर लंबा सफर सड़क के रास्ते तय करेंगे। वहीं उनकी सुरक्षा में पीएसी व जिला पुलिस के अतिरिक्त सेना के जवान हवाई सुरक्षा के की निगरानी रखेंगे।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। जिन मार्गों से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला गुजरेगा, वहां की ऊंची इमारतों पर अत्याधुनिक हथियारों व दूरबीन से लैस निशानेबाज पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications