20 अगस्त को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा करेंगे पीएम मोदी, जानिए पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अगस्त को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा करेंगे। यह देश के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण का पांचवा संस्करण है। यह पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। जिसमें देश के स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें कहा जा रहा है कि इंदौर से 9 इकाईयों को आमंत्रित होने के लिए इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। इस बार भी सबसे साफ शहर में इंदौर पहले नंबर पर है।

Narendra Modi

वही प्रदेश ने उम्मीद जताई है कि भोपाल शहर दूसरे नंबर पर होगा। इंदौर जिले के लिए खास बात यह है कि देश के केंटोनमेंट बोर्ड एरिया में से अकेला इंदौर का महू कैंट एरिया ही इस लिस्ट में शामिल हुआ है। इसके साथ ही जबलपुर, बुरहानपुर, रतलाम, सीहोर, भोपाल, शाहगंज, कांटाफोड़ को भी ऑनलाइन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इससे पहले बीते सोमवार को शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से 12 शहरों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई थी। जिसमें बताया गया कि इंदौर का सबसे पहला नंबर है और 20 अगस्त को स्वच्छता सर्वेक्षण के स्वच्छता सर्वेक्षण के पुरस्कारों का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा।

ये है पीएम मोदी के ऑनलाइन कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

  • 20 अगस्त की सुबह 11 बजे पीएम ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 11.20 पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के डैश बोर्ड की लॉन्चिंग होगी।
  • 11.21 से अवॉर्ड की घोषणा होगी।
  • 11.33 पर केंद्रीय शहरी विकास और आवास मंत्री का भाषण होगा।
  • 11.38 से 12 बजे तक पीएम का संबोधन होगा।
  • दूसरे सत्र में भी अलग-अलग कैटेगरी के अवॉर्ड की घोषणा होगी।
  • दोपहर 2.30 पर कार्यक्रम समाप्त होगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+