जब प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के पास आ गई चार साल की बच्ची, फिर क्या हुआ देखिए...

चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ सूरत में, जब प्रधानमंत्री मोदी अपने काफिले के साथ किसी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए तापी की ओर जा रहे थे।

सूरत (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज हमेशा खास होता है। कभी वो प्रोटोकॉल तोड़कर दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं। वहीं सोमवार को उन्होंने एक बार फिर से प्रोटोकॉल तोड़ा, लेकिन इस बार वजह बेहद चौंकाने वाली रही। दरअसल इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने अपना काफिला रोककर एक बच्ची से मुलाकात की।

सूरत में हुआ ये चौंकाने वाला घटनाक्रम

ये चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ सूरत में, जब प्रधानमंत्री मोदी अपने काफिले के साथ किसी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए तापी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक चार साल की छोटी सी बच्ची प्रधानमंत्री के काफिले के बेहद पास पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक चार साल की इस बच्ची के पीएम मोदी के काफिले के पास पहुंचने पर सुरक्षा में जुटे जवान सतर्क हो गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ये बच्ची जाना कहां चाह रही है। इसी दौरान पीएम मोदी के काफिले में शामिल एक अधिकारी बच्ची के पास गए और उसे हाथ में उठा लिया। हालांकि इस बीच पीएम मोदी ने भी मामले को समझते हुए तुरंत ही अपना काफिला रोक दिया।

पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, बच्ची से की मुलाकात

पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, बच्ची से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारी को निर्देश दिया की वो चार साल की बच्ची को उनके पास ले आएं। अधिकारी तुरंत ही बच्ची को लेकर प्रधानमंत्री के पास पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी छोटी सी दोस्त से खास मुलाकात की। उन्होंने बच्ची से बातचीत तो की ही साथ ही उस बच्ची के हाथ में पहनी हुई प्यारी सी घड़ी के बारे में भी पूछा। प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर जहां बच्ची बेहद खुश है, वहीं उस बच्ची के माता-पिता की खुशी कई गुना ज्यादा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बच्ची से मुलाकात के दौरान बच्ची की पहनी हुई घड़ी की काफी तारीफ की।

दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गुजरात पहुंचे पीएम मोदी

दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गुजरात पहुंचे पीएम मोदी

बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह सूरत में 400 करोड़ रुपए की लागत से बने किरण मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। यह हॉस्पिटल सूरत के कतारगाम में बना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार सूरत आए हैं।

अस्पताल का किया उद्घाटन

अस्पताल का किया उद्घाटन

अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फिलहाल सिस्टम कुछ ऐसा है कि डॉक्टर मरीजों को महंगी दवाई लिखकर देते हैं और मरीज को वो खरीदनी पड़ती हैं। केंद्र सरकार बहुत जल्द एक ऐसा कानून लाने जा रही है, जिससे डॉक्टर को सस्ती दवाई ही लिखनी पड़ेगी।

पीएम बनने के बाद पहली बार सूरत दौरे पर पीएम मोदी

पीएम बनने के बाद पहली बार सूरत दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने दो महीने पहले ही निर्णय लिया कि दिल में लगने वाला 1.5 लाख का स्टेंट 20 से 22 हजार रुपए में मिलेगा। स्टेंट और दवाइयां सस्ती करने के मेरे फैसले से कई फार्मा कंपनियां भी नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि सरकारें देश नहीं चलाती हैं, देश जनता-जनार्दन चलाती है।

रविवार को सूरत में प्रधानमंत्री ने किया था रोड-शो

रविवार को सूरत में प्रधानमंत्री ने किया था रोड-शो

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 किलोमीटर लंबा रोड शो हुआ। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सूरत शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। रात करीब 9:30 बजे पीएम का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+