पीएम मोदी के साथ गंगा आरती में शामिल हुए जापान के पीएम आबे

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अाबे के साथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। यहां पर पारंपरिक विधि से पूजा के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने गंगा आरती में हिस्‍सा लिया। दोनों देशों के प्रधानमंत्री वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती में शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों प्रधानमंत्री इस दौरान पानी पर बने मंच पर गंगा आरती में शामिल होंगे।

भारत-जापान के बीच 8 अहम समझौते, बुलेट ट्रेन पर भी हुआ करार

Prime minister Narendra Modi and Shinzo abe reaches Varanasi to offer Ganga Arti

प्रधानमंत्री का आज के वाराणसी का कार्यक्रम

  • 5.45 बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती।
  • गंगा आरती के बाद दोनों प्रधानमंत्री होटल जायेंगे जहां कई सांस्कृति कार्यक्रम होंगे।
  • 7-8 बजे के रात्री भोज।
  • 8.30 बजे दोनों पीएम वापस बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे।
  • 8.40 बजे वापस दिल्ली रवाना।
  • प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर वाराणसी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात है।
  • पूरे शहर में पैरामिलिट्री, पीएसी, आरएफ, सहित कई बटालियन के तकरीबन 3000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
  • 15 पैरामिलिट्री फोर्सेज की कंपनी होंगी तैनात।
  • प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर पानी में सुरक्षा के लिए नेवी को तैनात किया गया है।
  • पीएम की सुरक्षा के लिए 15 सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेज की केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से मांग की गयी है।
  • प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सीआरपीएफ, आईटीबीपी सहित नेवी के डायवर्स सहित स्नाइपर्स की 5 टीमें भी तैनात रहेंगी।
  • गृह मंत्रालय की ओर से इन सुरक्षा कंपनियों की तैनाती की भी मंजूरी दे दी गयी है।
  • 600 पीएसी के जवान सहित तैनात होंगे आला अधिकारी।
  • इसके अलावा 8 एसपी रैंक के अधिकारी, 11 डीएसपी, 600 कॉस्टेबल और 6 पीएसी की कंपनियां सुरक्षा में तैनात।
  • यही नहीं लखनऊ से सुरक्षा इंतजाम पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नजर रखी जायेगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+