VIDEO: PM मोदी ने दी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि, कल होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। द‍िल्‍ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2:30 निगम बोध घाट पर होगा। उनके पार्थिव शरीर निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर रखा गया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। पीएम मोदी ने शीला दीक्षित की बहन के आवास पहुंचकर पूर्व सीएम को श्रद्धंजलि दी। उन्होंने यहां उनके बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित से मुलाकात भी की।

 दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा

दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा

इसी क्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि, शीला दीक्षित जी एक बड़ी हस्ती थीं, एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उनका योगदान दिल्ली और देश के लिए व्यापक था। उनके निधन से पूरा देश दुखी है। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रविवार सुबह 11 बजे तक उनके आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा।

राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया कि वो कांग्रेस की चहेती बेटी थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति संवेदना है। अपने तीन कार्यकाल में उन्होंने काफी अच्छा काम किया। मैं शीला दीक्षित के निधन से बेहद दुखी हूं।

कई राजनीतिक हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं

कई राजनीतिक हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा 'शीला दीक्षित जी को लोग बहुत याद करेंगे, उन्होंने दिल्ली के लिए बहुत काम किया था। भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से थे, जब भी मैं उनसे मिला, उन्होंने बहुत प्यार दिखाया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शीला दीक्षित का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+