वीडियो: पीएम मोदी ने संसद पहुंचकर गुजरात-हिमाचल में विक्ट्री का किया इशारा
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी फिलहाल आगे चल रही है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले ही विक्ट्री का इशारा कर जीत को सुनिश्चित करते हुए दिख रहे हैं। पीएम मोदी सोमवार को संसद पहुंचे और वहां मीडिया वालों पीएम मोदी ने विक्ट्री का इशारा करते हुए नजर आए।

गुजरात चुनाव में बीजेपी बहुत पहले ही अपनी जीत का दावा कर रही है। मोदी ने गुजरात में बीजेपी की जीत के लिए 30 से ज्यादा चुनावी रैलियां की थी। हालांकि, कांग्रेस भी जीत का दावा कर रही थी, लेकिन अब रुझानों से लग रहा है कि बीजेपी आसानी से गुजरात में सरकार बनाती दिख रही है।
शुरुआती रुझानों में हिमाचल में भी कांग्रेस पीछे चल रही है और ऐसा लग रही है कि वहां भी बीजेपी सत्ता में आ रही है। बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने गुजरात में जीत के लिए अपना-अपना पूरा जोर लगा दिया था। दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही थी। अपने गृह राज्य में पीएम मोदी ने एक के बाद एक धूआंधार रैलियां की थी, जिसका सफल परिणाम बीजेपी को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications