रियाद में बोले पीएम मोदी- भारत में निवेश की अपार संभावनाएं, किसी को घाटा नहीं होगा

नई दिल्ली। सऊदी अरब में होने वाले तीसरे फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रियाद पहुंचे। इनिशिएटिव फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मैं आप लोगों के बीच भारत के लोगों की शुभेच्छाएं लेकर आया हूं। हमारा सऊदी अरब से नाता हजारों साल पुराना है। इस फोरम का उद्देश्य सिर्फ यहाँ के अर्थतंत्र की चर्चा करना नहीं है बल्कि विश्व में उभरते ट्रेंड्स को समझना और उसमें विश्व कल्याण के रास्ते ढूंढना भी है। पीएम ने कहा कि, भारत ने अगले पांच वर्ष में अपनी इकॉनमी को दोगुनी करके 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। आज भारत में हम विकास को गति देना चाहते है तो हमें उभरते ट्रेंड्स को समझना होगा।

Prime Minister Narendra Modi address at Future Investment Initiative (FII) in Riyadh, Saudi Arabia

पीएम मोदी ने कहा कि, आज भारत में रिसर्च पर काफी बल दिया जा रहा है। भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। हमारे कई स्टार्टप्स वैश्विक स्तर पर निवेश करने लगे हैं। हम बिजनस फ्रेंडली सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फ़ोरम का उद्देश्य विश्व में उभरते ट्रेंड्स को समझना भी है, तीन साल के समय में इस फ़ोरम ने लंबा सफर तय किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि, वन नेशन, वन पावरग्रिड, वन नेशन, वन गैस ग्रिड, वन नेशन, वन ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क जैसे प्रयासों से भारत के आधारभूत ढांचा को बढ़ा रहे हैं। हम भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर को अनेक प्रयासों से इंटीग्रेट करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने क्लाइमेट चेंज पर बोलते हुए कहा कि, क्लाइमेट चेंज और क्लीन ऊर्जा के प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऊर्जा की खपत और ऊर्जा की बचत दोनों ही महत्वपूर्ण होंगे। भारत की तेज गति से बढ़ती इकॉनमी के लिए ऊर्जा में निवेश बहुत जरूरी है। भारत की तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए ऊर्जा में निवेश आवश्यक है। मैं यहां मौजूद लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत में पिछले 5 सालों में हमने कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। बीते 5 साल में 286 बिलियन डॉलर का FDI हुआ है। हमने मुश्किल निर्णय लिए हैं और उसे लागू किया है। सुधारों के कारण ही हर ग्लोबल रैंकिंग में भारत निरंतर बेहतर कर रहा है। पीएम ने कहा कि, इंन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के अपनी स्पीड और स्केल को भी हमने अभूतपूर्व रूप से बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि, भारत में आज लगभग हर नागरिक के पास यूनीक आईडी, मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट है।

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत में प्रगति की रफ्तार और तेज होगी। हम देश के विकास से जुड़ा हर फैसला ले रहे हैं। हमारे 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य तैयार है। हम देश के विकास से जुड़ा हर फैसला ले रहे हैं। न हमारी नीतियों में भ्रम है और न ही हमारे प्रयासों में संदेह है। हम ईज ऑफ डूइंग बिजनस में ही नहीं बल्कि ईज ऑफ लिविंग में भी सुधार का प्रयास कर रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता को 2022 में 75 साल पूरे होंगे। हमने इस समय तक न्यू इंडिया बनाने का लक्ष्य रखा है। उस नए भारत में नया सामर्थ होगा।

मोदी ने कहा कि, भारत जब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था और सैन्य रूप से भी सक्षम था, तब भारत ने किसी पर दबाव नहीं डाला। जब हम ताकतवर थे, तो किसी पर बल प्रयोग नहीं किया, भारत ने अपनी क्षमता और उपलब्धियों को बांटा है। हमने पूरी दुनिया को एक परिवार माना है। वसुधैव कटुंबकम। हमारा विकास विश्व में विश्वास पैदा करेगा। हम वसुधैव कुटुम्बकम में भरोसा रखते हैं और पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+