प्रवासी भारतीयों से पीएम ने की भारती निर्माण में सहयोग की अपील
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के प्रयास के चलते आज हमारी संस्कृति दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना रखी है। उन्होंने कहा कि आज भारत में बहुत संभावनाएं हैं और संभावनाओं की तलाश में हमें भारत से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में कभी भी अगर बड़ा संकट आया है तो दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों के आंख में आंशू होते हैं। प्रवासी भारतीयों को भी उतनी ही पीड़ा होती है जितनी भारत में रहने वाले किसी भी भारतीय को होती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है योग दिवस को मनाने के लिए यूएन में 193 में से 177 देशों ने इस प्रस्ताव को समर्थन दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अपने किये हुए सभी वायदे पूरे किये है। डीआईओए कार्ड होल्डर की समस्या को खत्म कर दिया। साथ ही डीआईओए कार्ड होल्डर्स को भारत आने पर हर हफ्ते पुलिस स्टेशन जाने की भी जरूरत नहीं है। पीएम ने कहा कि प्रवासी भारतीयों से मेल मिलाप अपेक्षाओं के लिए नहीं है बल्कि मिल बैठकर सुख-दुख को बांटना ही हमारा उद्देश्य है।












Click it and Unblock the Notifications