VIRAL: मलाइका ने पहना इतना महंगा बॉडीसूट, चार लोग थाईलैंड घूम आएंगे
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। मलाइका जो पहन लें, वो उसी में इतनी खूबसूरत लगती हैं कि क्या कहें। कपड़ों में च्वाइस को लेकर उनका कोई जवाब नहीं है, और मलाइका ऐसी-वैसी कोई चीज पहनती भी नहीं हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। मलाइका जो पहन लें, वो उसी में इतनी खूबसूरत लगती हैं कि क्या कहें। कपड़ों में च्वाइस को लेकर उनका कोई जवाब नहीं है, और मलाइका ऐसी-वैसी कोई चीज पहनती भी नहीं हैं। वो जो भी पहनती हैं वो बहुत ही खास होता है और इसके साथ ही महंगा भी। जैसे मलाइका का ये बॉडीसूट, जिसकी कीमत इतनी है जितनी लोगों की महीने की सैलरी नहीं होती।

बड़ा ही महंगा है मलाइका का बॉडीसूट
अपने फैशन से लोगों को दीवाना बनाने वालीं मलाइका अरोड़ा खान के पास ब्रांड्स की कमी नहीं है। फिर चाहे वो ब्रांडेड कपड़ें हों या फिर बैग्स, हर एक सामान वो ब्रांडेड खरीदती हैं। हाल ही में मलाइका ने इतना महंगा बॉडीसूट पहना कि सुनने वालों के होश उड़ गए। मलाइका को अपने दोस्तों के साथ कैप्चर किया गया, जिसमें उन्होंने बाल्मैन पेरिस का बॉडीसूट पहना हुआ था।

फ्रेंच कंपनी बाल्मैन पेरिस का है
मलाइका ने इस बॉडीसूट को वाइड साइड-स्लिट डेनीम पैंट्स के साथ पहना था। हमेशा की तरह इन कपड़ों में भी मलाइका कहर ढा रही थीं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस बॉडीसूट की कीमत कितनी है। सच बताएं तो जितने का ये बॉडीसूट है, उतनी तो लोगों की सैलरी नहीं होती है।

इतने में तो थाईलैंड घूम आते
इंडिया टुडे के अनुसार काले रंग का बाल्मैन पेरिस का ये बॉडीसूट पूरे 70,000 रुपये का है। सुनकर यकीन नहीं हो रहा न, लेकिन ये सच है। बाल्मैन पेरिस एक फ्रेंच लग्जरी ब्रांड है जो सेलेब्रिटीज में काफी पसंद किया जाता है। अब तो आपको भी लग रहा होगा कि इतने में तो आप थाईलैंड-हॉन्गकॉन्ग घूम आते।
ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीचेन की इतनी है कीमत, घूम आएंगे विदेश












Click it and Unblock the Notifications