Presidential election 2022: 'मेरे खिलाफ मनी पावर का इस्तेमाल किया गया', यशवंत सिन्हा का बड़ा आरोप

भारत के राष्ट्रपति चुनाव का मतदान जारी है। भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज यानी 18 जुलाई को चुनाव हो रहा है।

नई दिल्ली, 18 जुलाई : देश के राष्ट्रपति चुनाव का मतदान जारी है। भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज यानी 18 जुलाई को चुनाव हो रहा है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के यशवंत सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। इस बीच विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे खिलाफ पैसों की ताकत (मनी पावर) का इस्तेमाल किया गया है।

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ रहा हूं बल्कि सरकारी एजेंसियों के खिलाफ भी लड़ रहा हूं। वे बहुत शक्तिशाली हो गए हैं। वे पार्टियों को तोड़ रहे हैं, लोगों को उन्हें वोट देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मेरे खिलाफ मनी पावर का भी इस्तेमाल किया गया है। यह चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह तय करेगा कि आने वाले दिनों में लोकतंत्र बचेगा या नहीं।

बता दें कि देश भर में लगभग 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक गुप्त मतदान के माध्यम से अपना वोट डालेंगे। वोटों की गिनती 21 जुलाई को संसद भवन में होगी और अगला राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है और शाम पांच बजे तक चलेगा। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा इस पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। हालांकि आंकड़ें द्रौपदी मूर्मु के पक्ष में है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव 2022 LIVE: द्रौपदी मुर्मू VS यशवंत सिन्हा,राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, PM ने डाला वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+