अगले 6 दिन में नई सरकार ना बनी तो महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन: भाजपा नेता

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार में वित्तमंत्री, भाजपा नेता ने सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। शुक्रवार को मुनगंटीवार ने कहा कि अगले छह दिन में यानी सात नवंबर तक अगर महाराष्ट्र में नई सरकार नहीं बन पाती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाएगा। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मुनगंटीवार का ये बयान आया है। बता दें कि महाराष्ट्र की मौजूदा विधासनभा का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म हो रहा है।

President Rule in Maharashtra if no Govt By Nov 7 says BJP Leader sudhir mungantiwar

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर बात करते हुए एक टीवी चैनल से सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, महाराष्ट्र के लोगों ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया है। जनादेश एनडीए यीनि भाजपा, शिवसेना और अन्य दलों को मिला है। निर्धारित समय के भीतर नई सरकार बनानी होगी। अगर समयसीमा के भीतर सरकार नहीं बनती है तो राष्ट्रपति शासन लागू होगा।

Recommended Video

    NCP के वरिष्ठ नेता का बयान, Maharashtra में Option देने की हम करेंगे कोशिश । वनइंडिया हिंदी

    शिवसेना की ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग पर धीर मुनगंटीवार ने कहा, हमने पहले ही देवेंद्र फड़णवीस को नामित कर दिया है। वहीं भाजपा शिवसेना गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन फेविकोल से भी मजबूत है, टूटेगा नहीं। जो गतिरोध है उसे दूर करने के लिए रास्ते तलाशने के लिए साथ बैठेंगे। आवश्यक हुआ तो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हस्तक्षेप करेगा।

    महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए हैं। बीजेपी के 105 और शिवसेना के 56 विधायक जीते हैं। कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटों पर जीत मिली है। बहुमत के लिए यहां 145 सीटों की जरूरत है, ऐसे में साफ है कि कोई एक पार्टी अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती है। भाजपा-शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा है और दोनों दलों की सीटें भी बहुमत के आंकड़े से ज्यादा हैं लेकिन नतीजे आने के बाद से ही शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर अड़ी हुई है, वहीं भाजपा इस पर तैयार नहीं है। इसी को लेकर नई सरकार का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+