कानपुर में राष्ट्रपति कोविंद, झींझक स्टेशन पर अपनी सैलरी को लेकर कही ये बात

कानपुर में राष्ट्रपति कोविंद, झींझक स्टेशन पर अपनी सैलरी को लेकर कही ये बात

कानपुर, 26 जून: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को कानपुर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार वो अपने पैतृक गांव परौंख के लिए ट्रेन से आए हैं। ट्रेन से शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति कानपुर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। कानपुर में झीझक रूरा रेलवे स्टेशन पर वो रुके और लोगों से बातचीत भी की। दोनों ही स्टेशनों पर उन्होंने पुरानी यादों को साझा किया तो कई हल्की फुल्की बातें भी कहीं। झीझक स्टेशन पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सैलरी तो टैक्स में ही चली जाती है, सबसे ज्यादा तो टीचर बचा रहे हैं।

सैलरी का बड़ा हिस्सा तो टैक्स में जाता है

सैलरी का बड़ा हिस्सा तो टैक्स में जाता है

झांझक में अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि झींझक का स्टेशन मुझे खूब याद है। यहां तो खूब ट्रेन का इंतजार करता था, मुझे आज भी याद है। आज मैं यहां आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि आप लोगों से मेरी कोई दूरी नहीं है। प्रोटोकॉल के तहत कुछ बातें होती हैं लेकिन आप अपनी बात शिकायत हम तक पहुंचा सकते हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि सबसे ज्यादा वेतन देश के राष्ट्रपति को मिलता है। हमें भी 5 लाख मिलता है, जिसमें पौने 3 लाख टैक्स में चला जाता है। हमारे पास बचता ही क्या है। मुझे लगता है कि यहां जो टीचर्स बैठे हुए हैं, वेतन से सबसे ज्यादा वही बचा पाते हैं।

Recommended Video

    Kanpur में President Kovind के काफिले की वजह से हुई महिला की मौत | वनइंडिया हिंदी
    रूरा में क्या बोले रामनाथ कोविंद

    रूरा में क्या बोले रामनाथ कोविंद

    रूरा में राष्ट्रपति ने शहर को लेकर अपनी यादों के साथ-साथ कोरोना महामारी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस महामारी में जो हमें छोड़कर चले गए। उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही उन्होंने कोरोना कोलेकर एहतियात बरतने और तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों का ज्यादा ध्यान रखने को भी कहा।

     29 जून को वापस दिल्ली आएंगे राष्ट्रपति

    29 जून को वापस दिल्ली आएंगे राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर में लोगों से मिलेंगे। इसके बाद राष्‍ट्रपति अपने पैतृक गांव परौंख और कस्‍बा पुखरायां हेलिकॉप्‍टर के जरिए जाएंगे। 27 जून को वहां उनके सम्‍मान में एक कार्यक्रम होगा। 28 जून की सुबह वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ से 29 जून को राष्ट्रपति विमान से दिल्‍ली पहुंचेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+