ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी को रामनाथ कोविंद ने दी शुभकामनाएं, मधुर द्विपक्षीय संबंध पर कही यह बात

नई दिल्ली, जून 20: ईरान में सत्ता परिवर्तन हो गया है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में कट्टरपंथी नेता इब्राहीम रईसी ने वहां बड़ी जीत दर्ज की है। वो ईरान के सबसे बड़े नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के कट्टर समर्थक और नजीदीकियों में शुमार हैं। चुनाव जीतने के बाद अब ईरान के अगले राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी बनें हैं। उनकी इस जीत पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनको बधाई दी हैं।

Ram Nath Kovind

ईरान के राष्ट्रपति के रूप में इब्राहिम रायसी के चुनाव पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारे करीबी और गर्म द्विपक्षीय संबंध बढ़ते रहेंगे। इब्राहिम रायसी अगस्त में पद की शपथ लेंगे।

वहीं इससे पहले ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं भारत और ईरान के बीच मधुर संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

आपको बता दें कि ईरान राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के बाद शनिवार को इब्राहीम रईसी को विजेता घोषित किया गया था। 60 साल के राईसी अगस्त में मौजूदा राष्ट्रपति हसन रुहानी का स्थान लेंगे। आपको बता दें कि ईरान राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के बाद शनिवार को इब्राहीम रईसी को विजेता घोषित किया गया था। 60 साल के राईसी अगस्त में मौजूदा राष्ट्रपति हसन रुहानी की जगह लेंगे।

इधर सत्ता परिवर्तन होते ही इब्राहिम राईसी की नई सरकार ने पहले ही दिन बड़े कूटनीतिक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सऊदी अरब के साथ पांच साल तक राजनयिक संबंध तोड़ने के बाद ईरान ने रविवार को अपने राजदूत को फिर से रियाद भेजने की घोषणा कर दी है। हालांकि, सऊदी ने अभी तक इसके लिए औपचारिक मंजूरी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+