राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की घोषणा की

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की घोषणा की है। संसद के दोनों सदन में प्रस्ताव के पारित होने के बाद राष्ट्रपति ने यह घोषणा की। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड 1 के साथ पठित अनुच्छेद 370 के खंड 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति संसद की सिफारिश पर यह घोषणा करते हैं कि छह अगस्त 2019 से उक्त अनुच्छेद के सभी खंड लागू नहीं होंगे... सिवाय खंड 1 के। मंगलवार रात को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक आधिकारिक अधिसूचना में ये कहा गया।

President Ram Nath Kovind declares abrogation of provisions of Article 370

इसमें ये भी कहा गया कि संविधान के सभी प्रावधान, समय-समय पर, बिना किसी संशोधन या अपवाद के, जम्मू-कश्मीर राज्य पर लागू होंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने संबंधी आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने के लिए लोकसभा में प्रस्ताव रखा था। निचले सदन में इसे 72 के मुकाबले 352 मतों से पारित करा लिया गया। वहीं, राज्यसभा में इस प्रस्ताव को पहले ही पारित करा लिया गया था।

बीजेपी की अगुवाई वाली मोदी सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर का विषेश दर्जा हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने का ऐलान किया था। मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में किए चुनावी वादे को 90 दिन में पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+