मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, की तारीफ
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा ये दोनों राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। याद रहे 1987 में 20 फवरी के दिन अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश से राज्य का दर्जा मिला था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों राज्यों को स्थापना दिवस को बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
राष्ट्रपति ने ट्टीट कर बधाई देते हुए लिखा
"अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई। ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपनी हाल की यात्रा के दौरान मिजोरम में गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। मैं आज ईटानगर में राज्य स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए बहुत उत्साहित हूं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीअरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्यों के गठन के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए दोनों प्रदेश के देश में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए दो अगल ट्टीट किए
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देते हए ट्टीट करते हुए लिखा
''गतिशीलता और देशभक्ति के पर्याय राज्य अरुणाचल प्रदेश के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। राज्य के लोगों ने कई क्षेत्रों में भारत की प्रगति में योगदान दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
मिजोरम के लोगों को बधाई देते हुए प्रधान मंत्री ने लिखा
"मिजोरम के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। मिजोरम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मेहनती लोगों और उत्कृष्ट मिजो संस्कृति के लिए जाना जाता है। आने वाले समय में मिजोरम के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते रहें।"












Click it and Unblock the Notifications