VIDEO: अब इस मुस्लिम एक्टर ने जताई इच्छा! प्रेमानंद महाराज को किडनी देने के लिए लाइन में लगे सेलिब्रिटी
वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के खराब स्वास्थ्य की फर्जी खबरों ने उनके लाखों चाहने वालों को चिंतित कर दिया। सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो की बाढ़ के बीच अब एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) ने महाराज को अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है।
हालांकि, प्रेमानंद महाराज पहले भी कई लोगों के इस तरह के प्रस्तावों को अस्वीकार कर चुके हैं। इस बीच, आश्रम प्रशासन और स्थानीय पुलिस दोनों ने साफ किया है कि संत प्रेमानंद जी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपने भक्तों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। साथ ही लोगों से किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करने की अपील की है।

एजाज खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि- अस्सलाम अलैकुम यारों। प्रेमानंद जी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला, कभी किसी को भड़काया नहीं। मेरा जी करता है कि मैं उनसे मिलूं और अगर मेरी किडनी उनसे मैच हो जाए तो मैं उन्हें अपनी एक किडनी देना चाहता हूं।'
एजाज खान ने आगे कहा- 'यारो उनके लिए दुआ करो कि ये शख्सियत 100 साल और जिए और हिंदुस्तान और हम सब का भला करें।' एक्टर ने ये कहते हुए वीडियो को खत्म किया कि- 'मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा सर।'
प्रेमानंद जी महाराज को किडनी दान करने की किस-किस ने जताई इच्छा
- दिनेश फलाहारी बाबा (Dinesh Falahari Baba): मथुरा के संत ने मंदिर प्रबंधन को भावुक पत्र लिखकर अपील की कि प्रेमानंद महाराज राज कुंद्रा की बजाय उनकी किडनी लें, क्योंकि विश्व को उनकी (प्रेमानंद महाराज की) अधिक आवश्यकता है।
- शरणानंद महाराज के एक शिष्य: प्रसिद्ध संत शरणानंद जी महाराज ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के दौरान बताया कि उनके एक शिष्य अपनी किडनी दान करना चाहते हैं।
- राज कुंद्रा (Raj Kundra): एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी किडनी दान करने की इच्छा जताई थी।
- आरिफ खान चिश्ती (Arif Khan Chishti): मध्य प्रदेश के मुस्लिम युवक महाराज को किडनी दान करने की इच्छा जताई
- मेहनाज खान (Mehnaz Khan): एक मुस्लिम युवती ने भी प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की इच्छा जताई।
- एजाज खान (Ajaz Khan): अब एक्टर और रियलिटी टीवी स्टार एजाज खान ने किडनी दान करने की इच्छा जताई है।
दरअसल, दो अक्टूबर को श्रीराधे हित केलिकुंज आश्रम की ओर से एक संदेश डाला गया। इस सदेंश में जानकारी दी गई कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के चलते पदयात्रा कुछ दिन स्थगित रहेगी। इस संदेश के बाद ये आफवाह आग की तरह फैल गई की महाराज अस्पताल में भर्ती हैं और इसके अलग अलग फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
हालांकि, आश्रम प्रशासन और पुलिस ने साफ किया है कि संत प्रेमानंद जी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।












Click it and Unblock the Notifications