Premanand Maharaj News: कितने पढ़े-लिखे हैं प्रेमानंद जी महाराज? वृन्दावन के इस संत का क्या है असली नाम?
Premanand Maharaj Education: भारत हमेशा से संतों और महापुरुषों की धरती रही है। ऐसे कई साधु-संत हुए हैं जिन्होंने अपने जीवन और उपदेशों से लोगों की ज़िंदगी में रोशनी डाली। इनमें से एक हैं प्रेमानंद जी महाराज, जिनका जीवन भक्ति, सेवा और सादगी का उदाहरण है।
प्रेमानंद जी जिन्हें प्रेमानंद गोविंद शरण के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनका बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है। वो बचपन से ही धर्म और अध्यात्म में रुचि रखते थे। आज उनके प्रवचन सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सोशल मीडिया पर सुने और साझा किए जाते हैं।

हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ। जिसे देखने के बाद उनकी तबीयत को लेकर लोग चिंतित हो गए। इसके बावजूद महाराज ने अनुयायियों से धैर्य रखने और अच्छे कर्म करने का संदेश दिया। साधारण जीवन से उठकर उन्होंने अपना जीवन भक्ति और सेवा के लिए समर्पित किया। आज उनके शिष्य IIT और CA जैसे उच्च शिक्षित लोग भी हैं। आइए एक नजर डालते हैं प्रेमानंद जी महाराज के जीवन और शिक्षा पर...
गांव से शुरू हुई प्रेमानंद जी महाराज की जीवन यात्रा
प्रेमानंद जी महाराज का जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ। उनका असली नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है। वे साधारण ब्राह्मण परिवार से हैं। उनके माता-पिता धार्मिक स्वभाव के थे और घर में पूजा-पाठ का माहौल था। उनके दादा भी संन्यास जीवन जी चुके थे।
ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj: क्या हॉस्पिटल में एडमिट हैं प्रेमानंद महाराज? वृंदावन के संत ने खुद किया खुलासा
महाराज की पढ़ाई गांव के स्कूल में हुई। कक्षा पांच में ही वे पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने लगे थे। आठवीं कक्षा के बाद उन्होंने तय किया कि उनका जीवन भक्ति और साधना के लिए होगा। शुरू में परिवार को समझाना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने धैर्य और विश्वास से सबको राजी कर लिया।
देश-विदेश के लोगों तक पहुंचा प्रभाव
आज प्रेमानंद जी महाराज के अनुयायी सिर्फ गांव के लोग नहीं हैं। IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थी और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भी उनके शिष्य हैं। उनकी भाषा सरल है और प्रवचन रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं। यही वजह है कि हर तरह के लोग उनसे प्रभावित होते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कमजोर दिखे और आवाज कांप रही थी। वे किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और लंबे समय से डायलिसिस पर हैं।
प्रेमानंद महाराज को झेलनी पड़ी हैं धमकियां
कुछ प्रवचनों में उनके विचारों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "नाली के कीड़े को उपदेश अच्छे नहीं लगते।" चुनौतियों और विवादों के बावजूद उनके प्रवचन लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। वे जीवनशैली और अच्छे कर्मों पर सलाह देते हैं।
उनका मानना है कि भाग्य को अच्छे कर्म, जप और सेवा से बदला जा सकता है। आज उनके अनुयायियों में बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़े लोग भी शामिल हैं। यहां तक कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी उनके प्रवचन सुनते हैं।
ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Health: प्रेमानंद महाराज की तबीयत पर आया सबसे बड़ा अपडेट! भक्तों को भेजा ये भावुक संदेश












Click it and Unblock the Notifications