नशीली गोली खिलाकर 6 माह की गर्भवती महिला से शेयरिंग ऑटो में गैंगरेप

गुरुग्राम। महिलाओं को सुरक्षा देने के बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार अबतक पूरी तरह फेल रही है। देश भर में बलात्‍कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दिल्‍ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप रौंगटे खड़े हो जाएंगे। आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई कैसी हैवानियत इस हद तक उतर सकता है। यहां गर्भवती महिला को ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर आरोपी बेसुध हालत में उसे सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए।

नशीली गोली खिलाकर 6 माह की गर्भवती महिला से शेयरिंग ऑटो में गैंगरेप

युवती 6 माह की गर्भवती है। पुलिस ने अज्ञात ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। साथ ही डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता के गर्भ को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक ऑटो ड्राइवर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 21 मई की है, जब छह माह की गर्भवती पीड़िता नियमित जांच के लिए अपने पति के साथ साइकिल से एक अस्पताल जा रही थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से घर लौटते वक्त महिला ने साइकिल पर असहज महसूस करने की बात कही, तो उसके पति ने उसे ऑटो से घर पहुंचने के लिए कहा। इसी बीच उसके पास एक शेयरिंग ऑटो आ कर खड़ा हुआ। इसमें ऑटो चालक के अलावा दो युवक बैठे थे। महिला पूर्व से बैठे दो युवकों को सवारी मानते हुए उसमें बैठ गई।

महिला के मुताबिक ऑटो में सवार होने के बाद ऑटो चालक ने उसे पानी पीने को दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और बाद में तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्‍ता रविंदर कुमार ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और मानेसर में अपने पति के साथ रहती है। उनका एक बेटा भी है। 21 मई की वारदात के बाद पीड़िता काफी डर गई थी और इसी के चलते उसने चार दिन बाद शुक्रवार देर शाम गुरुग्राम के मानेसर में महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि भ्रूण की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+