प्रेग्नेंट गीता ने खोला राज, कहा- 'फिल्म के पोस्टर में मुझे देखते ही दिल दे बैठे थे हरभजन'
नई दिल्ली, 12 मई। मशहूर स्पिनर हरभजन सिंह और मॉडल-अभिनेत्री गीता बसरा की प्रेम कहानी किसी परी कथा से कम नहीं हैं। 9 साल के लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने सात फेरे लिए थे और आज दोनों बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे के मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। हाल ही में गीता ने 'बॉलीवुड बबल' से बात करते हुए अपने रिलेशनशिप की कुछ खास बातें शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि हरभजन उर्फ 'भज्जी' कैसे उनसे मिलने के लिए बेकरार हुए थे।

'फिल्म के पोस्टर में मुझे देखते ही दिल दे बैठे थे भज्जी'
गीता ने कहा था कि बात साल 2007 की है, जब मेरी फिल्म 'द ट्रेन' का पोस्टर रिलीज हुआ था। उस फिल्म का पोस्टर देखकर हरभजन सिंह हर जगह मेरे बारे में जांच पड़ताल करने लगे थे और हर किसी से पूछते थे कि ये लड़की कौन है? गीता ने कहा कि हरभजन ने बहुत बाद में मुझे बताया था कि 'पोस्टर में मुझे देखते ही वो मुझे दिल दे बैठे थे'।

मैंने भी पूछा था-कौन है हरभजन?
गीता ने हंसते हुए कहा कि इसके बाद फिल्म 'द ट्रेन' का सुपरहिट गाना 'वो अजनबी' प्रदर्शित हुआ था तो भज्जी ने अपने सोर्स से मेरे बारे पता लगवाना शुरू कर दिया था। गीता ने कहा कि मेरी क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए मुझे भी पता नहीं था कि आखिर हरभजन सिंह हैं कौन? ये तो किस्मत है, हमें मिलना था तो हम मिल गए। मालूम हो कि गीता और भज्जी ने 29 अक्टूबर साल 2015 में जालंधर में शादी रचाई थी। दोनों को शादी से एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया है ।

दूसरी बार गर्भवती हैं गीता
मार्च 2021 में गीता ने अपने दूसरे बच्चे के बारे लोगों को बताया था। गीता ने कहा कि वो और उनका पूरा परिवार दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि गीता ने कहा कि दूसरी बार गर्भवती होना उनके लिए थोड़ा कष्टदायक है। वो अभी बहुत कुछ खा नहीं पाती हैं, जबकि हिनाया के वक्त ऐसा नहीं था। फिलहाल उन्होंने कहा कि ये अनुभव अलग है लेकिन कुल मिलाकर अच्छा है।

'दिल दिया है' फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम
मालूम हो कि गीता ने साल 2006 में फिल्म 'दिल दिया है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी दूसरी फिल्म 'द ट्रेन' थीं। उन्हें आखिरी बार साल 2016 में पंजाबी फिल्म में देखा गया था। फिलहाल वो इस वक्त फिल्मों से दूर अपने परिवार में बिजी हैं।

'इस अजनबी का अपना मैं ही बन जाता हूं'
साल 2017 में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में' शो में हरभजन सिंह पत्नी गीता के साथ मेहमान बनकर आए थे। तब उन्होंने बोला था कि 'गीता तो मुझे भाव ही नहीं देती थी लेकिन मैंने भी सोच लिया था कि गीता को अपना ही बनाना है।' दरअसल भज्जी ने कहा था कि एक फिल्म का गाना मैंने देखा था...'ओ अजनबी ओ अजनबी'.. तभी मुझे यह भा गई थी और मैंने फैसला कर लिया था कि ठीक है
भाव नहीं देती थी गीता: हरभजन सिंह
हरभजन ने कहा कि काफी कोशिश करने के बाद एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हमारे बीच में बातें शुरू हुईं और मैंने इसे फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी लेकिन इसने महीनों तक उसे एक्सेप्ट नहीं किया था लेकिन मैं भी ठहरा सरदार, मैंने भी ठान रखी थी, तू ही मेरी बीवी बनेगी और आखिरकार आज ये मेरी जिंदगी का अनमोल हिस्सा है, जिसके बिना मैं अपनी लाइफ सोच ही नहीं सकता।
मैंने भी इन्हें खूब तंग किया था: गीता बासरा
उस शो में गीता ने भी कहा था कि 'मुझे जब पता चला कि हरभजन सिंह उनमें काफी इंटरेस्टड हैं तो मैंने भी इन्हें खूब तंग किया था लेकिन आखिरकार मैं भी इनसे प्यार कर बैठी और आज आपके सामने हम पति-पत्नी के रूप में हैं।'












Click it and Unblock the Notifications