एक्स प्रेमिका की बहन ने कपिल को लिखा इमोशनल लेटर, कहा-प्लीज, शराब पीना बंद कर दो

मुंबई। इन दिनों कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा के जीवन में कुछ भी सही नहीं चल रहा है, लंबे अरसे बाद उनकी टीवी पर वापसी हुई नए अवतार में लेकिन उनका ये नया रूप लोगों को समझ नहीं आया जिसके बाद अब खबर है कि उनका नया शो अब ऑफ एयर होने वाला है, हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ऐसी खबरे हैं कि लो टीआरपी के कारण कपिल का शो बंद करने का फैसला सोनी टीवी ने ले लिया है।

मानसिक तौर पर परेशान हैं कपिल शर्मा

मानसिक तौर पर परेशान हैं कपिल शर्मा

तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी कपिल को लेकर काफी कुछ कहा और लिखा जा रहा है। कपिल ने एक वेबसाइट के न्यूज एडिटर और अपने पूर्व निर्माता दोस्त प्रीति और नीति सिमोस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और इन तीनों पर मानसिक प्रताड़ना और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। कपिल ने इनके लिए ट्विटर पर भद्दी-भद्दी गालियों का भी प्रयोग किया था।

नीति सिमोस ने लिखा कपिल के नाम पर एक इमोशनल लेटर

नीति सिमोस ने लिखा कपिल के नाम पर एक इमोशनल लेटर

अब इस मामले में नया मोड़ आया है, प्रीति की बहन नीति सिमोस ने कपिल के नाम पर एक इमोशनल ओपन लेटर लिखा है। नीति ने अपने दो पन्ने के लंबे लेटरमें कपिल के प्रति हमदर्दी दिखाई है। उन्होंने कपिल के लिए लिखा है कि हमें पता है कि आप इस वक्त कठिन हालात से गुजर रहे हैं, हमें पता है कि ट्विटर पर आपने जो कुछ भी लिखा वो नशे की हालत में लिखा, इसलिए कपिल शर्मा आप जरा शराब से दूर रहिए क्योंकि ये आपको नुकसान पहुंचा रही है।

हम परवाह करते हैं आपकी....

नीति ने अपने लेटर की शुरुआत में ही अपनी बात लिखते हुए कहा है कि ये याद रखना कि हम परवाह करते हैं। लगभग चार से पांच दिनों में कई लोगों ने लगातार हम पर कई तरह के आरोप लगाये हैं। उनके लिए शायद यह सबसे आसान तरीका है कि वह ऐसा करें। हम भी ठीक उसी तरह लीगल नोटिस या डिफेमेशन नोटिस भेज सकते थे लेकिन आप भी जानते हैं कि इसमें कोई सच्चाई नहीं हैं।

आप शराब के प्रभाव में ना आइए...

नीति ने लिखा है - मैं इस बात से बिल्कुल श्योर हूं कि आपने जो कुछ भी कहा है वह शराब के नशे में था और अपने इर्द-गिर्द घूम रहे लोगों की वजह से बोला। लेकिन हम आपकी बहुत फिक्र करते हैं ,हम आपसे रिक्वेट करते हैं और चाहते हैं कि आप खुले तौर पर इससे बात करें। हम चाहते हैं कि आपसे मिले और आपकी मदद करें लेकिन यह सब हम मीडिया/ पुलिस/लीगल टीम्स की उपस्थिति में हो ताकि फिर से कोई झूठे आरोप न लगाये जायें या गलतफहमी न हो । हमारी सिर्फ एक ही शर्त है कि आप शराब के प्रभाव में न आयें । हम बस आपको खुश और सेहतमंद देखना चाहते हैं।

राजीव ढींगरा का खुलासा

राजीव ढींगरा का खुलासा

मालूम हो कि कपिल के अजीज दोस्त राजीव ढींगरा ने मुंबई मिरर सेबात करते हुए कहा था कि कपिल इस वक्त मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा परेशान हैं और उनके डिप्रेशन का कारण उनकी एक्स प्रेमिका प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+