कपिल शर्मा के डिप्रेशन की वजह है उनकी एक्स प्रेमिका प्रीति सिमोस, करीबी दोस्त का बड़ा खुलासा

Recommended Video

    Kapil Sharma के दोस्त Rajiev Dhingra ने लगाये Preeti Simoes पर ये आरोप | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। कहते हैं स्टार की लाइफ जो पर्दे पर दिखती है , वैसे रीयल में नहीं होती है तो क्या ये बात कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा पर भी लागू होती है। करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले कपिल क्या रीयल लाइफ में हद से ज्यादा दुखी हैं और इसी वजह से वो डिप्रेशन के शिकार हैं, ये ही सवाल कपिल शर्मा के फैंस के दिलों में कौंध रहा है। मीडिया में आई खबरें इशारा कर रही हैं कि कपिल शर्मा की पर्सनल लाइफ में इस वक्त काफी उथुल-पुथल मची हुई है।

    डायरेक्टर राजीव ढींगरा का बड़ा खुलासा

    डायरेक्टर राजीव ढींगरा का बड़ा खुलासा

    वो प्रोफेशनली और पर्सनली बहुत परेशान हैं, इस बात का दावा किया है उनके अजीज मित्र और फिल्म 'फिरंगी' के डायरेक्टर राजीव ढींगरा ने , जिन्होंने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कई अहम खुलासे करते हुए कहा है कि कपिल को जितना बुरा कहा जा रहा है, वो उतना बुरा है नहीं। उसकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस की वजह से वो इस वक्त डिप्रेशन में हैं। प्रीति ने ही उसे बर्बाद करने की कसम खाई है और वो इसमें काफी हद तक कामयाब होते भी दिख रही है। मालूम हो कि 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस ही थी।

    एक्‍ट्रेस का खुलासा: वेश्‍यालय बन चुके फिल्‍म स्‍टूडियो

     प्रीति सिमोस है कपिल के डिप्रेशन की वजह?

    प्रीति सिमोस है कपिल के डिप्रेशन की वजह?

    राजीव ने कहा कि प्रीति को कपिल की प्रेमिका गिन्नी पसंद नहीं है, वो कपिल को वापस पाना चाहती है, जबकि कपिल और गिन्नी दोनों पुराने साथी हैं, वो दोनों लुधियाना से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। गिन्नी कपिल के साथ हर वक्त खड़ी रही है और इसी वजह से कपिल ने प्रीति से ब्रेकअप करके वापस गिन्नी को अपनी लाइफ में शामिल किया लेकिन प्रीति अब बदला लेने पर आमदा हैं। राजीव ने कहा कि मैं और कपिल मुंबई के नहीं हैं, हम लोग बहुत ही सिंपल फैमिली पंजाब से हैं, हमें यहां के रंग-ढंग नहीं मालूम, कपिल बहुत इमोशनल इंसान हैं और प्रीति इसी चीज का नाजायज फायदा उठा रही है। उसने मुझे भी प्रताड़ित किया और कपिल के खिलाफ भड़काने की कोशिश की थी।

    प्रीति ने उठाया कपिल की कमजोरी का फायदा

    प्रीति ने उठाया कपिल की कमजोरी का फायदा

    कपिल का फायदा उसके साथियों ने उठाया है, प्रीति ने लोगों को भड़काया, कपिल और सुनील ग्रोवर के झगड़े से कपिल को आर्थिक नुकसान हुआ है। सुनील भी पूरी तरह से पाक-साफ नहीं हैं, उसने कपिल और उसके लोकप्रियता का जबरदस्त फायदा उठाया है, इसलिए कपिल को जो दिखाया जा रहा है, वो उतना बुरा इंसान नहीं है। कपिल की जिंदगी की सारी कंट्रोवर्सी पिछले 1 साल में हुई है, यहां आप गौर कीजिए कि पिछले साल ही कपिल ने गिन्नी को हमसफर बनाने का फैसला किया था।

    कपिल को सता रहा है ये डर !

    कपिल को सता रहा है ये डर !

    राजीव ने कहा कि प्रीति ने कपिल को कहा है कि वो उसे कहीं का नहीं छोड़ेगी, यही बात कपिल को तंग कर रही है क्योंकि उसे लगता है कि उसने जो इतनी मेहनत से कमाया है, वो खत्म होने की कगार पर है। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर के झगड़ा होने के बाद कपिल का शो बंद हो गया था। पूरे 6 महीने की वापसी के बाद कपिल की सोनी टीवी पर वापसी हुई है लेकिन अब खबर आ रही है कि शो की टीआरपी काफी खराब है इसलिए शो बंद होने के कगार पर है।

    प्रीति सिमोस है बर्बादी की वजह!

    प्रीति सिमोस है बर्बादी की वजह!

    वहीं सुनील ग्रोवर भी अपना एक शो लेकर आ रहे हैं, जिसकी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस और उनकी बहन हैं, हाल ही में प्रीति ने कहा था कि कपिल खुद उनके पास वापस आना चाहते हैं , वो इस कदर तनाव में हैं कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+